फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC final 2021 Team india all out 217 runs against New zealand in first innings icc world test championship at southampton Kyle Jamieson taken 5 wickets

WTC Final 2021: जेमीसन की रफ्तार के आगे नतमस्तक हुए विराट के रणबांकुरे, 217 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

Sun, 20 Jun 2021 07:16 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 20 Jun 2021 07:16 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया महज 217 रनों पर ढेर हो गई। कीवी टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए काइल जेमीसन ने पांच विकेट लिए। 

विज्ञापन
WTC final 2021 Team india all out 217 runs against New zealand in first innings icc world test championship at southampton Kyle Jamieson taken 5 wickets
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइलन में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 217 रनों पर ऑल आउट हो गई। कीवी टीम के तेज गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए। भारत को 217 रनों पर समेटने में काइल जेमीसन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने तूफानी अंदाज में गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 49 रन अजिंक्य रहाणे ने बनाए। 

विज्ञापन


इससे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन 146 रनों से भारतीय टीम ने खेलना शुरू किया। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज विराट कोहली अपने स्कोर में इजाफा नहीं कर सके। वह 44 रनों पर आउट हुए। दूसरी तरफ अंजिक्य रहाणे ने कुछ देर तक कीवी गेंदबाजों के आगे संघर्ष किया वह 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन

इसके बाद लोअर मिडल आर्डर में कई भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। ऋषभ पंत 4, रवींद्र जडेजा 15 और आर अश्विन 22 रन ही बना सके। वहीं पुछल्ले बल्लेबाजों की बात की जाए तो इशांत शर्मा 4 रन बनाकर आउट हुए। जबकि जसप्रीत बुमराह खाता तक नहीं खोल पाए वहीं मोहम्मद शमी 4 रन बनाकर नाबाद रहे। 

न्यूजीलैंड की ओर से धुंआधार गेंदबाजी करते हुए काइल जेमीसन ने पांच विकेट लिए। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट और नील वैगनर ने 2-2 भारतीय खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। इस दौरान एक विकेट टिम साउदी के खाते में गया। 


न्यूजीलैंड की पारी की बात करें तो कीवी टीम ने सधी शुरुआत की है। खबर लिखे जाने तक सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम 11 और डेवोन कॉनवे 8 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट खोए 10वें ओवर में 19 रन बना लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed