WTC Final 2021: पांचवें दिन बुमराह से हुई बड़ी गलती, जानें क्यों एक ओवर बाद मैदान से लौटना पड़ा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में खेले जा रहे फाइनल मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गलत जर्सी पहनकर खेलने उतरेे। एक ओवर फेंकने के बाद उन्हेें जर्सी बदलने जाना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जा रहा है। आज मैच का पांचवां दिुन है। बारिश की वजह से खेल एक घंटा देरी से शुरू हुआ। इस दौरान मैदान पर एक अजीब वाकया देखने को मिला। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैच के पांचवें दिन गलत जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे। इस दौरान उन्होंने एक ओवर भी किया। लेकिन पहला ओवर फेंकने के बाद वह तुरंत पवेलियन लौटना पड़ा। इसकी वजह बुमराह जो जर्सी पहनकर उतरे थे वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नहीं थी।
बताते चलें जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की जर्सी है उस पर एमपीएल का लोगो बाजू पर है। वहीं सामने आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 लिखा है। फाइनल मैच के पांचवें दिन शुरुआत में साउथम्पटन में ओवरकास्ट कंडीशन थीं और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिसकी वजह से खेल एक घंटा देरी से शुरू हुआ। नियमों के मुताबिक पांचवें दिन 98 ओवरों का खेल होना जरूरी था। लेकिन बारिश की वजह से एक घंटे का खेल जाया होने के बाद ओवरों की संख्या घटाकर 91 कर दी गर्ई है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए थे।
#bumrah
— seema muduli (@muduli_seema) June 22, 2021
Jasprit Bumrah changes his jersey after the first Over he bowled, he running back to the dressing room. #INDvsNZ pic.twitter.com/045QapN056
Why Bumrah comes to play with wearing regular BYJU'S sponsored jersey? 🇮🇳#WTC21final #IndiaVsNewZealand #INDvsNZ #bumrah @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/5Z3jwjTSYD
— Vaidik Bhayani (@vaidik_2706) June 22, 2021
वहीं न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी कर रही है। खबर लिखे जाने तक कीवी टीम ने 3 विकेट पर 128 रन बना लिए थे। कप्तान केन विलियमसन 15 और हेनरी निकोल्स 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले टॉम लाथम 30, डेवोन कॉनवे 54 और रॉस टेलर 11 रन बनाकर आउट हुए। फाइनल मुकाबले में 2 दिन खेल बारिश की भेंट चढ़ गया है। पहले और चौथे दिन खराब मौसम की वजह से एक गेंद भी नहीं फेंकी गई। वहीं बाकी दिन भी बारिश ने मैच के खलल डाला। कुल मिलाकर यह फाइनल मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। वहीं अगर जसप्रीत बुमराह की बात जाए तो वह इस ऐतिहासिक टेस्ट में पूरी तरह लय में नहीं दिख रहे हैं। वह मैच में अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।