फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2021 former australia cricketer shane warne said excellent player but New Zealand in the England conditions to do well

WTC Final 2021: वॉर्न ने न्यूजीलैंड पर खेला दांव, बोले- विराट बेहतर पर फाइनल में कीवियों की होगी जीत

Sat, 19 Jun 2021 07:57 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 19 Jun 2021 07:57 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइऩल को लेकर शेन वॉर्न ने भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि फाइनल में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड की परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
WTC Final 2021 former australia cricketer shane warne said excellent player but New Zealand in the England conditions to do well
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। भारत ने फाइनल में 113 रनों पर तीन विकेट खो दिए। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा आउट हो चुके हैं। इस मैच से पहले क्रिकेट के कई दिग्गजों ने कौन टीम फाइनल जीतेगी उसकी भविष्वाणी की थी। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न ने मैच की भविष्वाणी करते हुए कहा था कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं, वह मैच को दौरान कई तरह के प्रयोग करते हैं, दूसरी तरफ विराट कोहली की खासियत है कि वह खुद आगे आकर टीम का नेतृत्व करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इसमें कोई संदेह नही है कि विराट और विलियमसन दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं, ये देखना दिलचस्प होगा कि फाइलन में दोनों किस तरह संतुलन बनाते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि फाइनल के दौरान इंग्लैंड की परिस्थितियां का लाभ निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड को मिलेगा। शेन वॉर्न की मानें तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को सपोर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके अलावा उन क्रिकेट पंडितों की भी भविष्वाणी बहुत हद तक सही साबित हुई जिसमें कहा गया था कि इंग्लैंड में रोहित के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होगा। रोहित इस मुकाबले में अच्छी शरुआत करने के बाद आउट हुए। 


शुभमन गिल के बारे में ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना था कि उनके पास इंग्लैंड में खेलने का अऩुभव बहुत कम है। उनसे ज्यादा उम्मीद नहीं कि जा सकती ये भविष्यवाणी भी क्रिकेट पंडितों की सच साबित हुई। इसके अलावा पुजारा से सबको उम्मीदें थी लेकिन उनके आउट होने के बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई। कुल मिलाकर टेस्ट मैच में अभी तक न्यूजीलैंड का प्रदर्शन बेहतर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed