{"_id":"5b620b394f1c1bde6d8b5b15","slug":"wriddhiman-saha-undergoes-shoulder-surgery-in-england-bcci-posts-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल ऋद्धिमान साहा की इंग्लैंड में हुई सफल सर्जरी, BCCI ने शेयर की फोटो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोटिल ऋद्धिमान साहा की इंग्लैंड में हुई सफल सर्जरी, BCCI ने शेयर की फोटो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के कंधे का सफल ऑपरेशन इंग्लैंड में किया गया। बुधवार को बीसीसीआई की देखरेख में हुई इस सर्जरी के बाद बोर्ड ने उनकी एक फोटो भी शेयर की।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने साहा की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर लगाकर कहा, 'ऋद्धिमान के तेजी से उबरने की कामना करते हैं। मैनचेस्टर में आज बीसीसीआई की चिकित्सीय टीम की देखरेख में कंधे की सर्जरी कराई गई।'
विज्ञापन
Here's wishing @Wriddhipops a speedy recovery. He underwent a laberal repair surgery in Manchester today under the supervision of BCCI Medical Team. pic.twitter.com/V4ZCW7DEJV
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) August 1, 2018
उन अटकलों के बाद साहा की सर्जरी कराई गई जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के सही नहीं होने से इस टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के कंधे में समस्या बढ़ गई थी। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया था, लेकिन बोर्ड ने उनकी फिटनेस समस्या का खुलासा नहीं किया था।
बताते चले कि साहा को इसी साल जनवरी में कंधे में चोट लगी थी। इस वजह से वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक मैच नहीं खेल सके थे और उनकी जगह पार्थिव पटेल को टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई।
आईपीएल से पहले उन्हें टीम फीजियो ने फिट घोषित कर दिया, लेकिन आईपीएल के दौरान उनके हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से कुछ दिन पहले साहा की जगह दिनेश कार्तिक को टेस्ट टीम में वापसी का मौका दिया गया था।