फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wriddhiman Saha returns to India after surgery of injured solider

कंधे की सर्जरी के बाद स्वदेश लौटे साहा, तीन हफ्ते बाद रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे

Fri, 10 Aug 2018 06:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
Wriddhiman Saha returns to India after surgery of injured solider

मैनचेस्टर में कंधे के ऑपरेशन के बाद स्वदेश लौटे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने कहा कि चोट से उबरने के दौरान का समय तेज गेंदबाजों का सामना करने से अधिक मुश्किल होता है। साहा के दाएं हाथ में कोहनी के नीचे काफी अधिक पट्टियां बंधी हैं। मैनचेस्टर के आर्म क्लीनिक में सर्जरी के बाद वह गुरुवार सुबह स्वदेश लौटे।

विज्ञापन


तीन हफ्ते के अनिवार्य आराम के बाद साहा बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।

साहा ने कहा, ‘यह काफी मुश्किल है। आप हाथ को हिला नहीं सकते और मुझे इसे एक ही स्थिति में रखना है। यह तेज गेंदबाजों का सामना करने से अधिक मुश्किल है, लेकिन यह आगे बढ़ने और वापसी करने का एकमात्र तरीका है। मुझे यह करना ही होगा।'
विज्ञापन


साहा की नजरें अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला पर टिकी हैं जो छह दिसंबर से शुरू होगी। उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अब भी काफी समय बचा है। देखते हैं क्या होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साहा ने कहा, ‘चोटें खिलाड़ी के करियर का हिस्सा होती हैं, लेकिन किसी को भी चोटों के साथ नहीं खेलना चाहिए। सामान्यत: 55 प्रतिशत मामलों में चोट ठीक होने के बाद दोबारा नहीं उभरती। यह सब इस पर निर्भर करता है कि मैं कैसे उबरता हूं। मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता। मैं धीरे धीरे आगे बढ़ना चाहता हूं जिससे कि यह बढ़े नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed