फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL Auction 2023 Highlights: Womens IPL Nilami Player List, WPL Teams, Highest Paid Player, Smriti Mandhana

WPL Auction 2023: 87 प्लेयर्स को खरीदने में पांच टीमों ने खर्च किए 59.50 करोड़ रुपये, 20 खिलाड़ी बनीं करोड़पति

Mon, 13 Feb 2023 09:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Feb 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार
ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने एक करोड़ या उससे ज्यादा की राशि लुटाई। इनमें से चार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ से तीन करोड़ के बीच और तीन खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि में खरीदा।
loader
WPL Auction 2023 Highlights: Womens IPL Nilami Player List, WPL Teams, Highest Paid Player, Smriti Mandhana
विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन सोमवार को मुंबई में समाप्त हुआ। इस ऑक्शन में 448 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। ऑक्शन में उतरीं कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, इनको खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। आखिर में दिल्ली के पर्स में 35 लाख, गुजरात के पर्स में पांच लाख और बैंगलोर के पर्स में 10 लाख रुपये रह गए। गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा।

160 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी इस नीलामी में उतरी थीं, उनमें से 30 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। वहीं, 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में उतरी थीं। इनमें से 57 भारतीय खिलाड़ी नीलामी में बिकीं। ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने एक करोड़ या उससे ज्यादा की राशि लुटाई। इनमें से चार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ से तीन करोड़ के बीच और तीन खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि में खरीदा। स्मृति मंधाना (RCB) ऑक्शन में सबसे महंगी बिकीं। उन पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी। 

विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन 2023
विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन 2023 - फोटो : अमर उजाला
वहीं, इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। यह दोनों सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। भारत की दीप्ति शर्मा (UPW) पर 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स (DC) 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा (DC) दो करोड़ रुपये में बिकीं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जाएंट्स (GGT) ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। इन पर फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा बोली लगाई।

की-पॉइंट्स
  • लीडरशिप रोल के लिए टीमों ने खिलाड़ियों में दिखाई दिलचस्पी। मुंबई ने हरमनप्रीत, नताली स्कीवर और हैली मैथ्यूज जैसी सीनियर खिलाड़ियों को खरीदा।
  • शुरुआती दो सेट की नीलामी में अधिकांश खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए से ज्यादा राशि की बोली लगी।
  • अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम की छह खिलाड़ी ही बिकीं: अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाली भारतीय टीम की सिर्फ छह खिलाड़ी ही बिकीं। इनमें यूपी ने श्वेता को 40 लाख, पार्श्वी चोपड़ा और बैटर एस यशश्री को 10-10 लाख रुपए में खरीदा। दिल्ली ने तेज गेंदबाज तितास साधु को 25 लाख, मुंबई ने सोनम यादव को 10 लाख और गुजरात ने शबनम शकील 10 लाख में अपने साथ जोड़ा।

ऑक्शन में बिकने के बाद रेणुका, हरमनप्रीत और मंधाना का रिएक्शन
ऑक्शन में बिकने के बाद रेणुका, हरमनप्रीत और मंधाना का रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रकार हुई नीलामी
  • 12 करोड़ रुपये नीलामी में हर टीम के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए थे।
  • 30 विदेशी खिलाड़ियों के साथ अधिकतम 90 खिलाड़ियों को चुनना था, जिसमें से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी।
  • अधिकतम 18 और न्यूनतम 15 खिलाड़ियों से एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम बना सकती थी। इसमें 12 भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी होंगे। 
  • पांच विदेशी खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में रखा जा सकता है, लेकिन पांचवां विदेशी खिलाड़ी एसोसिएट देश होना चाहिए।
  • 41 वर्षीय भारत की लतिका कुमारी इस नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहीं।
  • तीन खिलाड़ी शबनम, सोनम यादव और विन्नी सुजान 15 वर्ष की हैं और नीलामी में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी रहीं।
  • इस साल विमेंस प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।
  • 409 खिलाड़ियों ने 50, 40, 30, 20 और 10 लाख रुपये के अपने-अपने आधार मूल्य तय किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed