फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL Auction 2023 GUJARAT GIANTS Women Full Squad Players List Womens Premier League GG Team

Gujarat Giants Squad WPL 2023: गार्डनर और मूनी के भरोसे गुजरात, स्नेह राणा-हरलीन भारतीय चेहरा, देखें पूरी टीम

Tue, 14 Feb 2023 11:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 11:53 AM IST
सार

WPL 2023 Gujarat Giants Full Squad List: गुजरात फ्रेंचाइजी ने नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा किया है और एश्ले गार्डनर के साथ बेथ मूनी को बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। भारतीय खिलाड़ियों में बेथ मूनी और हरलीन देओल बड़ा चेहरा हैं।

विज्ञापन
WPL Auction 2023 GUJARAT GIANTS Women Full Squad Players List Womens Premier League GG Team
गुजरात की टीम में बेथ मूनी और गार्डनर बड़ा नाम हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में गुजरात ने विदेशी खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया है। इस फ्रेंचाइजी ने अपने पर्स से 11.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और पूरे 18 खिलाड़ी खरीदे हैं। गुजरात की टीम में कोई बड़ी भारतीय खिलाड़ी नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल करने वाले कई बड़े नाम इस टीम में नजर आते हैं। गुजरात के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी विदेशी खिलाड़ियों का सही इस्तेमाल करने की होगी। 
विज्ञापन


गुजरात ने पूरे छह विदेशी और 12 भारतीय खिलाड़ी खरीदे हैं और पर्स में पांच लाख रुपये बचाए भी हैं। इस फ्रेंचाइजी ने सिर्फ एश्ले गार्डनर और बेथ मूनी पर ही एक करोड़ से ज्यादा पैसे खर्च किए हैं और दोनों को दो करोड़ से ज्यादा कीमत पर खरीदा है। यह टीम गार्डनर या बेथ मूनी को ही अपनी कप्तान बना सकती है। एश्ले गार्डनर को 3.2 करोड़ देकर गुजरात ने लीग की सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी बनाया है। 
विज्ञापन


गुजरात की टीम में स्नेह राणा सबसे बड़ा नाम हैं। उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी मुंबई के मैदानों में काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इसके अलावा इस टीम में हरलीन देओल और दयालन हेमलता जैसी खिलाड़ी भी हैं। गुजरात ने कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है, जो आने वाले समय में बड़ा नाम बन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के लिए सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि इस टीम में भारतीय स्टार नहीं हैं। वहीं, हरलीन देओल और सब्बिनेनी मेघना जैसी खिलाड़ी टीम का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन उनके चोटिल होने पर टीम में कोई सटीक विकल्प नहीं है। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों के मामले में इस टीम ने बेहतरीन चयन किया है और गार्डनर जैसी खिलाड़ियों के चोटिल होने पर सोफिया डंकली और डिएंड्रा डॉटिन जैसी खिलाड़ी भी हैं।

गुजरात जाएंट्स की टीम
खिलाड़ी देश कीमत
एश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया 3.2 करोड़ रुपये
बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया 2 करोड़ रुपये
सोफिया डंकली इंग्लैंड 60 लाख रुपये
एनाबेल सदरलैंड ऑस्ट्रेलिया 70 लाख रुपये
हरलीन देओल भारत 40 लाख रुपये
डिएंड्रा डॉटिन भारत 60 लाख रुपये
स्नेह राणा भारत 75 लाख रुपये
सब्बिनेनी मेघना भारत 30 लाख रुपये
जॉर्जिया वारेहम ऑस्ट्रेलिया 75 लाख रुपये
मानसी जोशी भारत 30 लाख रुपये
दयालन हेमलता भारत 30 लाख रुपये
मोनिका पटेल भारत 30 लाख रुपये
तनुजा कंवर भारत 50 लाख रुपये
सुषमा वर्मा भारत 60 लाख रुपये
हर्ली गाला भारत 10 लाख रुपये
अश्विनी कुमारी भारत 35 लाख रुपये
परुनिका सिसोदिया भारत 10 लाख रुपये
शबनम शकील भारत 10 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed