फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2025 Retention List of Retained Players RCB MI GG DC UPW Smriti Mandhana Shafali Verma Alyssa Healy

WPL 2025 Retentions: पांचों टीमों ने कप्तानों को किया रिटेन, MI ने वोंग और GG ने स्नेह को निकालकर चौंकाया

Thu, 07 Nov 2024 06:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 07 Nov 2024 06:26 PM IST
सार

महिला प्रीमियर लीग के नियमानुसार, प्रत्येक टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिसमें छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आगामी संस्करण के लिए बीसीसीआई ने नीलामी से पहले पर्स की राशि में बढ़ोतरी की है। इसे 15 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
WPL 2025 Retention List of Retained Players RCB MI GG DC UPW Smriti Mandhana Shafali Verma Alyssa Healy
हरमनप्रीत-मंधाना - फोटो : WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण के लिए सभी टीमों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार इस लीगा का मिनी ऑक्शन होगा, ऐसे में सभी टीमों ने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया है। सभी पांचों फ्रेंचाइजियों ने अपने कोर ग्रुप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। 
विज्ञापन

क्या हैं डब्ल्यूपीएल 2025 के नियम?
महिला प्रीमियर लीग के नियमानुसार, प्रत्येक टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिसमें छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आगामी संस्करण के लिए बीसीसीआई ने नीलामी से पहले पर्स की राशि में बढ़ोतरी की है। इसे 15 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पहले सीजन में यह 12 करोड़ रुपये थी, जिसे दूसरे संस्करण में बढ़ाकर 13.5 करोड़ रुपये कर दिया गया था। अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नीलामी की तारीखों की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई ने वोंग को किया रिलीज
मुंबई इंडियंस ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में इजी वोंग को शामिल नहीं किया है। इंग्लैंड की यह खिलाड़ी महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनी थीं। मुंबई ने 2023 में इस लीग का पहला खिताब जीता था। आगामी सत्र के लिए मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया। पिछले सत्र में 22 वर्षीय गेंदबाज ने सिर्फ दो मैच खेले थे। इनमें उन्होंने 8.33 के इकोनॉमी रेट से तीन विकेट चटकाए।

स्नेह राणा और गुजरात का छूटा साथ
गुजरात जाएंट्स ने अनुभवी ऑलराउंडर स्नेह राणा को रिलीज कर सभी को हैरान कर दिया। वह महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में टीम की कप्तानी करती नजर आई थीं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने कैथरीन ब्रायस और ली ताहुहु को रिलीज किया है। मिनी ऑक्शन में इस बार फ्रेंचाइजी 4.4 करोड़ का पर्स लेकर उतरेगी।

यहां देखिए रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रिटेन: स्मृति मंधाना (कप्तान), एस मेघना, ऋचा घोष, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहेम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह, सोफी मोलिनेक्स, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, कनिका आहूजा, डैनी व्याट (ट्रेड)।

रिलीज: दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, नादिन डी क्लार्क, शुभा सतीश, श्रद्धा पोकरकर, सिमरन बहादुर, हीथर नाइट।

मुंबई इंडियंस
रिटेन: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, अमनजोत कौर, साइका इशाक, जिंतिमनी कलिता, एस सजना, कीर्तन बालाकृष्णन, शबनीम इस्माइल।

रिलीज: प्रियंका बाला, हुमैरा काजी, फातिमा जाफर, ईसी वोंग।

दिल्ली कैपिटल्स
रिटेन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, तानिया भाटिया, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, मिन्नू मणि, तितास साधु, , एलिस कैप्सी, मारिजैन कैप, जेस जोनासेन, एनाबेल सदरलैंड।

रिलीज: एल हैरिस, अश्विनी कुमारी, पूनम यादव, अपर्णा मोंडल।

यूपी वारियर्स
रिटेन: एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, चामरी अटापट्टू, किरण नवगिरे, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजलि सरवानी, उमा छेत्री, पूनम खेमनार, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, वृंदा दिनेश।

रिलीज: लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, लॉरेन बेल, एस यशाश्री।

गुजरात जायंट्स
रिटेन: 
बेथ मूनी (कप्तान), हरलीन देओल, दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, वेदा कृष्णमूर्ति, तरन्नुम पठान, सयाली सथगरे, मेघना सिंह, तृषा पूजिता, प्रिया मिश्रा, एशले गार्डनर, एल वोल्वार्ड्ट, ली ताहुहु, फीबी लीचफील्ड, कैथरीन ब्राइस।

रिलीज: स्नेह राणा, कैथरीन ब्राइस, तृषा पूजिथा, वेदा कृष्णमूर्ति, ट्रानम पठान, ली ताहुहू।
विज्ञापन

टीमों के पर्स में बची राशि
टीम पर्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3.25 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस 2.65 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स 2.5 करोड़ रुपये
गुजरात जाएंट्स 4.4 करोड़ रुपये
यूपी वॉरियर्स 3.9 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed