फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wpl 2025 auction highlights simran shaikh expensive player poonam yadav sneh rana unsold see full list

WPL Auction: चार खिलाड़ी करोड़पति बनीं, सिमरन शेख पर लगी सबसे बड़ी बोली, 9.05 करोड़ में बिकीं 19 खिलाड़ी

Sun, 15 Dec 2024 06:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 15 Dec 2024 06:13 PM IST
सार

भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज सिमरन शेख इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, स्नेह राणा और पूनम यादव अनसोल्ड रहीं।

विज्ञापन
wpl 2025 auction highlights simran shaikh expensive player poonam yadav sneh rana unsold see full list
महिला प्रीमियर लीग 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए नीलामी समाप्त हो गई। रविवार को बंगलूरू में हुए इस कार्यक्रम में पांच टीमों ने कुल 19 खिलाड़ियों को 9.05 करोड़ रुपये में खरीदा। इनमें चार करोड़पति बनीं। भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज सिमरन शेख इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, स्नेह राणा और पूनम यादव अनसोल्ड रहीं।
विज्ञापन

बेस प्राइस से 16 गुना अधिक कीमत पर MI का हिस्सा बनीं कमालिनी
इस बार नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी 22 वर्ष की सिमरन शेख रहीं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 1.9 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया। उनका बेस प्राइस सिर्फ 10 लाख रुपये था। उनके बाद दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन रहीं, जिन्हें गुजरात ने ही 1.7 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया। इस लिस्ट में तीसरा नाम जी कमालिनी का है, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस से 16 गुना अधिक कीमत पर खरीदा। 10 लाख की बेस प्राइस वाली इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस ने 1.6 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया। वहीं, ऑलराउंडर प्रेमा रावत पर भी नोटों की वर्षा हुई। उन्हें आरसीबी ने 1.2 करोड़ में रुपये खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले टूर्नामेंट में नहीं खेल पाईं थीं डॉटिन
वेस्टइंडीज के लिए 132 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुकी 33 वर्षीय डॉटिन 50 लाख रुपये के आधार मूल्य वाली तीन खिलाड़ियों में से एक थीं और यूपी वारियर्स ने भी उन पर बोली लगाई। डॉटिन को जाएंट्स ने डब्ल्यूपीएल 2023 से पहले 60 लाख रुपये में अनुबंधित किया था लेकिन वह टूर्नामेंट में नहीं खेल सकीं क्योंकि फ्रेंचाइजी सत्र से पहले मेडिकल सर्टिफिकेट प्राप्त करने में विफल रही। डॉटिन ने फ्रेंचाइजी के दावों का खंडन किया था।

विज्ञापन

कमालिनी, प्रेमा और नंदिनी को मिले खरीदार
रविवार को कुआलालंपुर में अंडर-19 महिला टी20 एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत में शानदार 44 रन बनाने वाली तमिलनाडु की कमालिनी को मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में अपने साथ जोड़ा। डब्ल्यूपीएल के दूसरे सत्र के विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने प्रेमा रावत को 1.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल उत्तराखंड की नंदिनी कश्यप को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

इन खिलाड़ियों पर भी लगी बोली
दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी के दौरान आयरलैंड की सारा ब्राइस, भारत की अंडर-19 कप्तान निकी प्रसाद और एन चरणी को भी अपने साथ जोड़ा। उत्तराखंड की एक अन्य खिलाड़ी राघवी बिष्ट, जोशीथा जेवी और मुंबई की जगरावी पवार को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपने साथ जोड़ा। पहले डब्ल्यूपीएल के विजेता मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी नादिन डी क्लार्क, अक्षिता माहेश्वरी और संस्कृति गुप्ता के लिए सफल बोली लगाई जबकि पिछले दो टूर्नामेंट में अंक तालिका में सबसे नीचे रहे गुजरात जाएंट्स ने इंग्लैंड की डेनियल गिब्सन और प्रकाशिका नाइक को खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की एलेना किंग अपनी कप्तान एलिसा हीली के साथ यूपी वारियर्स में शामिल हुईं। उत्तर प्रदेश की टीम ने आरुशी गोयल और क्रांति गौड़ को भी अपने साथ जोड़ा। 

महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में खरीदी गई खिलाड़ियों की लिस्ट

खिलाड़ी  देश टीम कीमत (रुपये में)
सिमरन शेख भारत गुजरात जायंट्स 1.90 करोड़
डींड्रा डॉटिन वेस्टइंडीज गुजरात जायंट्स 1.70 करोड़
जी कमलिनी भारत मुंबई इंडियंस 1.60 करोड़
प्रेमा रावत भारत आरसीबी 1.20 करोड़
एन चरणी भारत दिल्ली कैपिटल्स 55 लाख
नादिन डी क्लार्क दक्षिण अफ्रीका मुंबई इंडियंस 30 लाख
अलाना किंग ऑस्ट्रेलिया यूपी वारियर्स 30 लाख
डेनिएल गिब्सन इंग्लैंड गुजरात जायंट्स 30 लाख
अक्षिता माहेश्वरी भारत मुंबई इंडियंस 20 लाख
नंदिनी कश्यप भारत दिल्ली कैपिटल्स 10 लाख
आरुषि गोयल भारत यूपी वारियर्स 10 लाख
क्रांति गौड़ भारत यूपी वारियर्स 10 लाख
संस्कृति गुप्ता भारत मुंबई इंडियंस 10 लाख
जोशीथा वीजे भारत आरसीबी 10 लाख
सारा ब्राइस स्कॉटलैंड दिल्ली कैपिटल्स 10 लाख
राघवी बिस्ट भारत आरसीबी 10 लाख
जगरवी पवार भारत आरसीबी 10 लाख
निकी प्रसाद भारत दिल्ली कैपिटल्स 10 लाख
प्रकाशिका नाइक भारत गुजरात जायंट्स 10 लाख

सभी टीमों के स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :
स्मृति मंधाना (कप्तान), सबभिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेरेहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, सोफी डिवाइन, रेनुका सिंह, केट क्रॉस, कनिका आहूजा, डैनी व्याट, सोफी मोलिनेक्स, एकता बिष्ट, ऋचा घोष, एलिसे पेरी, प्रेमा रावत, जोशीता वीजे, राघवी बिस्ट, जगरवी पवार।

गुजरात जायंट्स : एशले गार्डनर, बेथ मूनी (कप्तान), दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वाट, शबनम शकील, तनुजा कंवेर, फोएबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, काशवी गौतम, सयाली सतघरे, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन, प्रकाशिका नाइक, प्रिया मिश्रा, मन्नत कश्यप, भारती फुलमाली।

यूपी वॉरियर्स : एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकोर, पूनम खेमनार, गौहर सुल्ताना, चमारी 'अथापत्थु, उमा छेत्री, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, क्रांति गौड़, आरुषि गोयल, अलाना किंग।

मुंबई इंडियंस : अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), पूजा वस्त्राकर, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनम इस्माइल, अमनदीप कौर, एस. सजना, कीर्तन, नादीन डी क्लर्क, जी. कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी, मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर।

दिल्ली कैपिटल्स : एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, मारिजैन कप्प, मेग लैनिंग (कप्तान), मिन्नू मणि, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप, एन चरानी, सारा ब्राइस, निकी प्रसाद, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed