फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2024 Schedule Time Table Match Fixtures Venue Opening Ceremony Start Date to Final Match

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, 23 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, 17 मार्च को दिल्ली में फाइनल

Tue, 23 Jan 2024 12:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 23 Jan 2024 12:05 PM IST
सार

WPL 2024 Schedule Start Date : 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जाएगा। हर दिन एक ही मैच होगा। एलिमिनेटर 15 मार्च और फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
WPL 2024 Schedule Time Table Match Fixtures Venue Opening Ceremony Start Date to Final Match
महिला प्रीमियर लीग 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 23 फरवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा। पिछले साल की तरह कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, पिछले साल यह लीग मुंबई और नवी मुंबई के दो स्टेडियम में खेला गया था। हालांकि, इस बार इस लीग की मेजबानी मुंबई के इतर बेंगलुरु और दिल्ली को दी गई है।
विज्ञापन

इसके मुकाबले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों मैदानों को 11-11 मैचों की मेजबानी मिली है। टूर्नामेंट की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु में होने वाले मैच से होगी। यह महिला प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण है और पिछले साल हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी थी। उसने फाइनल में मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इसके बाद सभी पांच टीमें दिल्ली आ जाएंगी, जहां एक एलिमिनेटर समेत फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग राउंड में 20 मुकाबले खेले जाएंगे और इसके बाद एलमिनेटर और फाइनल मैच खेला जाएगा। लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेगी। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जाएगा। हर दिन एक ही मैच होगा। एलिमिनेटर 15 मार्च और फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में खेले जाएंगे।

WPL के लिए पांच टीमें इस प्रकार हैं-
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  • गुजरात जाएंट्स (GG)
  • मुंबई इंडियंस (MI)
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  • यूपी वॉरियर्स (UPW)
विज्ञापन

पूरा शेड्यूल
तारीख मैच समय मैदान, जगह
23 फरवरी MI vs DC 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
24 फरवरी RCB vs UPW 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
25 फरवरी GG vs MI 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
26 फरवरी UPW vs DC 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
27 फरवरी RCB vs GG 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
28 फरवरी MI vs UPW 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
29 फरवरी RCB vs DC 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
1 मार्च UPW vs GG 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2 मार्च RCB vs MI 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
3 मार्च GG vs DC 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
4 मार्च UPW vs RCB 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
5 मार्च DC vs MI 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
6 मार्च GG vs RCB 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
7 मार्च UPW vs MI 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
8 मार्च DC vs UPW 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
9 मार्च MI vs GG 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
10 मार्च DC vs RCB 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
11 मार्च GG vs UPW 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
12 मार्च MI vs RCB 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
13 मार्च DC vs GG 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
15 मार्च एलिमिनेटर 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
17 मार्च फाइनल 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed