{"_id":"6575dee8328ee1b9d2051b77","slug":"wpl-2024-kashvi-gautam-who-got-2-crore-in-the-auction-said-taking-wicket-of-healy-will-give-most-happiness-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL 2024: नीलामी में दो करोड़ रुपये पाने वालीं काश्वी ने कहा- हीली का विकेट लेने में मिलेगी सबसे अधिक खुशी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2024: नीलामी में दो करोड़ रुपये पाने वालीं काश्वी ने कहा- हीली का विकेट लेने में मिलेगी सबसे अधिक खुशी
Sun, 10 Dec 2023 09:28 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 10 Dec 2023 09:28 PM IST
सार
चंडीगढ़ की रहने वालीं तेज गेंदबाज गौतम को शनिवार को हुई नीलामी में गुजरात जाएंट्स ने दो करोड़ रुपए में खरीदा था। गौतम आक्रामक बल्लेबाजी करने में भी सक्षम है।
विज्ञापन
काश्वी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में सबसे महंगी भारतीय ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी तेज गेंदबाज काश्वी गौतम ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आगामी सत्र में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली का विकेट लेने पर उन्हें सबसे अधिक खुशी मिलेगी।
चंडीगढ़ की रहने वालीं तेज गेंदबाज गौतम को शनिवार को हुई नीलामी में गुजरात जाएंट्स ने दो करोड़ रुपए में खरीदा था। गौतम आक्रामक बल्लेबाजी करने में भी सक्षम है। गौतम ने कहा, ‘यह अभी अविश्वसनीय है। मैं अभ्यास के बाद टीम बस में यात्रा कर रही थी और तब मेरी एक साथी खिलाड़ी ने मुझे नीलामी के बारे में बताया। राशि बढ़ती गई और मुझे चुन लिया गया।’
उन्होंने जॉयट्स की मेंटर (मार्गदर्शक) और नीलामी के दौरान मौजूद रही मिताली राज के संबंध में कहा, ‘ यह मेरे लिए अपना कौशल दिखाने का बहुत बड़ा मौका है। हम सभी मिताली जी को अपना आदर्श मानते हैं। उनसे बातचीत करना और गुर सीखने का यह मेरे लिए बहुत बड़ा मौका होगा।’ गौतम से पूछा गया कि वह किस खिलाड़ी को गेंदबाजी करने को लेकर उत्साहित हैं, उन्होंने कहा,‘मुझे लगता है एलिसा हीली या कोई भी अन्य विदेशी खिलाड़ी जैसे हेली मैथ्यूज।’