फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2024 Delhi or Mumbai which team will get ticket for final? Today Gujarat will play against delhi capitals

WPL 2024: दिल्ली या मुंबई, किसको मिलेगा फाइनल का टिकट? गुजरात के खिलाफ मेग लैनिंग की टीम के लिए आज का मैच अहम

Wed, 13 Mar 2024 05:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 13 Mar 2024 05:32 PM IST
सार

इस मुकाबले में मेग लैनिंग की अगुवाई वाली टीम की नजर फाइनल में प्रवेश करने पर होगी। अगर टीम जीत जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो उसे सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा। वहीं, अगर दिल्ली को गुजरात से करीबी हार का सामना करना पड़ता है तो भी टीम फाइनल में प्रवेश कर सकती है।

विज्ञापन
WPL 2024 Delhi or Mumbai which team will get ticket for final? Today Gujarat will play against delhi capitals
महिला प्रीमियर लीग - फोटो : WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। दो टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं जबकि आरसीबी एलिमिनेटर मैच खेलने के लिए तैयार है। आज इस टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। गुजरात और दिल्ली के बीच यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली ने अब तक खेले सात मैचों में पांच में जीत दर्ज की है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई को आठ मैचों में से तीन में मुंह की खानी पड़ी है। 
विज्ञापन


दिल्ली के लिए आज का मैच अहम
इस मुकाबले में मेग लैनिंग की अगुवाई वाली टीम की नजर फाइनल में प्रवेश करने पर होगी। अगर टीम जीत जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो उसे सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा। वहीं, अगर दिल्ली को गुजरात से करीबी हार का सामना करना पड़ता है तो भी टीम फाइनल में प्रवेश कर सकती है। दरअसल, 10 अंक और +0.918 के नेट रनरेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, मुंबई इतने ही अंक और +0.024 के नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


दो टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। इनमें यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स शामिल है। अंक तालिका में दोनों क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर बनी हैं। आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 15 मार्च को टीम टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला किस टीम के खिलाफ खेलेगी, इसका फैसला आज के मैच में हो जाएगा। पिछले सीजन में भी दिल्ली ने फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई किया था। हालांकि, मुंबई इंडियंस के हाथों टीम को करारी शिकस्त मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed