फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2023 Opening Ceremony Kriti Sanon Kiara Advani AP Dhillon Will Perform Inaugural of Womens Premier League

WPL Opening Ceremony: विमेंस प्रीमियर लीग में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, कृति सेनन-कियारा आडवाणी करेंगी परफॉर्म

Sat, 04 Mar 2023 03:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 04 Mar 2023 03:21 PM IST
सार

WPL Opening Ceremony: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टूर्नामेंट के पहले दिन मैच से पूर्व एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करवाने का फैसला किया है। इस समारोह में बॉलीवुड की कई स्टार अभिनेत्रियां दिखेंगी।

विज्ञापन
WPL 2023 Opening Ceremony Kriti Sanon Kiara Advani AP Dhillon Will Perform Inaugural of Womens Premier League
कृति सेनन और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

विस्तार

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सीजन का उद्घाटन समारोह चार मार्च को होगा। पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम का सामना गुजरात जाएंट्स से होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टूर्नामेंट के पहले दिन मैच से पूर्व एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करवाने का फैसला किया है। इस समारोह में बॉलीवुड की कई स्टार अभिनेत्रियां दिखेंगी।
विज्ञापन

विमेंस प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि अभिनेत्री कृति सेनन और कियारा आडवाणी समारोह का हिस्सा होंगी। इनदोनों के अलावा मशहूर पॉप सिंगर एपी ढिल्लों परफॉर्म करेंगे। रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। इसकी शुरुआत शाम 5:30 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच फ्रेंचाइजियों ने खरीदे थे कुल 87 खिलाड़ी
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी को हुई थी। नीलामी में उतरीं कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, इनको खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा।
विज्ञापन

स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं
160 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी इस नीलामी में उतरी थीं, उनमें से 30 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। वहीं, 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में उतरी थीं। इनमें से 57 भारतीय खिलाड़ी नीलामी में बिकीं। ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने एक करोड़ या उससे ज्यादा की राशि लुटाई। इनमें से चार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ से तीन करोड़ के बीच और तीन खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि में खरीदा। स्मृति मंधाना (RCB) ऑक्शन में सबसे महंगी बिकीं। उन पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed