फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Test Championship: Who is Mukesh Kumar standby player in Team India? Indian Team for WTC Final |IPL 2023

WTC FINAL: क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार पेसर के साथ उतरेगी भारतीय टीम? ICC ने इस बॉलर को बताया सरप्राइज पैकेज

Tue, 09 May 2023 03:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 May 2023 03:03 PM IST
सार

बंगाल के पेसर मुकेश कुमार कई सीरीज में भारतीय टीम में शामिल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। उन्हें पहली बार पिछले साल अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।

विज्ञापन
World Test Championship: Who is Mukesh Kumar standby player in Team India? Indian Team for WTC Final |IPL 2023
मुकेश कुमार - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इस साल जून में टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। इसके लिए हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम की घोषणा की थी। हालांकि, टीम के एलान के बाद केएल राहुल और जयदेव उनादकट चोटिल हो गए। राहुल तो स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनादकट के खेलने पर संशय है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनादकट भी फाइनल से लगभग बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई ने साथ ही तीन स्टैंडबाय प्लेयर का भी एलान किया था। इनमें ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव और मुकेश कुमार शामिल हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुकेश को भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। आईसीसी ने भी मंगलवार को मुकेश को लेकर आर्टिकल लिखा और उन्हें सरप्राइज पैकेज बताया है।
विज्ञापन


मुकेश नहीं कर सके हैं अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

बंगाल के पेसर मुकेश कुमार भारतीय टीम में शामिल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। उन्हें पहली बार पिछले साल अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। वह पिछले काफी समय से घरेलू टूर्नामेंट में बंगाल के स्ट्राइक बॉलर रहे हैं। मुकेश ने 2015 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और अब तक रेड बॉल फॉर्मेट में 149 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 21.55 का रहा और वह छह बार फाइव विकेट हॉल ले चुके हैं। अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू पर ही मुकेश ने वीरेंद्र सहवाग का विकेट लिया था। उस मैच में उन्होंने एक पारी में चार विकेट लिए थे।

Mukesh Kumar: Army dreams, father who hated cricket, struggles, cricketing  trials … triumph

2019/20 रणजी ट्रॉफी में चर्चा में आए थे मुकेश

मुकेश पहली बार चर्चा में 2019/20 रणजी ट्रॉफी के दौरान आए थे। तब उन्होंने उस टूर्नामेंट में 10 मैचों में 32 विकेट लिए थे। इसमें कर्नाटक के खिलाफ सेमीफाइनल में सिक्स विकेट हॉल भी शामिल है। इसकी बदौलत बंगाल ने कर्नाटक को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में मुकेश ने पहली पारी में केएल राहुल को आउट किया था। इसके अलावा दोनों पारियों में मनीष पांडे के भी विकेट झटके थे। इतना ही नहीं मुकेश ने देवदत्त पडिक्कल को भी पवेलियन भेजा था। दोनों पारी मिलाकर मुकेश ने आठ विकेट लिए थे।

IPL 2023 Auction: Mukesh Kumar finally makes it big | Cricket - Hindustan  Times

मुकेश को दिल्ली ने 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा

मुकेश को सितंबर 2022 में न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए में इंडिया-ए टीम में जगह मिली थी। इस सीरीज में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में रहे थे। इस दौरान मुकेश ने कुल नौ शिकार किए थे। पहले अनऑफिशियल टेस्ट की एक पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए थे। उसी साल दिसंबर में मुकेश ने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए एक पारी में छह विकेट लिए थे। इसी महीने उन्हें आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

Mukesh Kumar Profile - Cricket Player India | Stats, Records, Video

मुकेश खेल सकते हैं फाइनल

इस सीमर ने मौजूदा आईपीएल में भी अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। आठ मैचों में उन्होंने छह विकेट लिए हैं। उनकी गेंदबाजी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए मुकेश को स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल किया। उनादकट के अलावा उमेश यादव भी चोटिल चल रहे हैं। इन दोनों की स्थिति पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर रख रही है। ऐसे में मुकेश को इस खिताबी मुकाबले के लिए भारत के प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है।

लंदन के मैच कंडीशन को देखते हुए माना जा रहा है कि पिच तेज गेंदबाजों की मददगार रहेगी। बीसीसीआई ने फाइनल के लिए पहले पांच तेज गेंदबाजों को टीम में जगह दी थी। इनमें उनादकट और उमेश के अलावा शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। शमी और सिराज का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। शार्दुल को भी टीम में ऑलराउंड क्षमता की वजह से जगह मिल सकती है। ऐसे में मुकेश चौथे पेसर बन सकते हैं। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा में से कोई एक स्पिनर खेल सकता है। इसके अलावा टीम इंडिया छह बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है।

भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव (चोटिल), जयदेव उनादकट (चोटिल)।

स्टैंडबाय: ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव और मुकेश कुमार।

Bihar's Mukesh Kumar Selected For T20I Against Sri Lanka –  WorldCupUpdates.org

पिछली बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली थी हार
भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। उसे पिछली बार 2021 में खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। वह ऑस्ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed