फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Test Championship Points Table Update in 2023-25 Cycle as india beat West Indies in first test

WTC 2023-25: भारत ने जीत के साथ किया नए चक्र का आगाज, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा, जानें बाकी टीमों का हाल

Sat, 15 Jul 2023 09:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 09:08 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 61.11 फीसदी अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। 
 

विज्ञापन
World Test Championship Points Table Update in 2023-25 Cycle as india beat West Indies in first test
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत लिया है। डोमिनिका में पारी और 141 रन की जीत के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र (2023-25) में टीम इंडिया ने विजयी आगाज किया है। अपना पहला मैच जीतने के साथ ही भारत ने सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन


क्या है अंक तालिका का हाल?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र (2023-25) में अब तक चार ही टीमों ने अपने मैच खेले हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीन मैच खेल चुके हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच जीते हैं और इंग्लैंड को एक में जीत मिली है। हालांकि, धीमे ओवर रेट के कारण ये दोनों टीमें पेनल्टी के रूप में दो-दो अंक गंवा चुकी हैं। इस लिहाज से तीन मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 22 अंक हैं। यह कुल अंक का 61.11 फीसदी हैं। वहीं, इंग्लैंड के पास 10 अंक हैं, जो कुल अंक का 27.78 फीसदी हैं। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में एक मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। इसी के साथ भारत के पास पूरे 12 अंक हैं और 100 फीसदी अंकों के साथ टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल बाकी पांच टीमों ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है। वेस्टइंडीज को एकमात्र मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है और उसके पास कोई अंक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 अंक तालिका
रैंक टीम अंक(%) प्वाइंट
मैच
जीते हारे ड्रॉ
सीरीज पेनल्टी
1 भारत 100 12
1 0 0
1 0
2 ऑस्ट्रेलिया 61.11 22
2 1 0
1 -2
3 इंग्लैंड 27.78 10
1 2 0
1 -2
4 बांग्लादेश 0 0
0 0 0
0 0
5 न्यूजीलैंड 0 0
0 0 0
0 0
6 पाकिस्तान 0 0
0 0 0
0 0
7 दक्षिण अफ्रीका 0 0
0 0 0
0 0
8 श्रीलंका 0 0
0 0 0
0 0
9 वेस्टइंडीज 0 0
0 1 0
1 0


फिर फाइनल में पहुंच सकता है भारत
टेस्ट चैंपियनशिप के शुरुआती दो चक्र में टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। हालांकि, दोनों बार फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा। 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को फाइनल में हराया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अंत में शुरुआती दो स्थान में रहने वाली टीमें फाइनल खेलती हैं। भारतीय टीम फिलहाल इस अंक तालिका में शीर्ष पर हैं और अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार तीसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed