फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Test Championship Points Table: How Pakistan Loss vs England Improve India Chances Of Reaching WTC Final

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान की राह मुश्किल, इंग्लैंड की जीत से भारत को फायदा, जानें कैसे

Mon, 12 Dec 2022 08:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Dec 2022 08:12 PM IST
सार

डब्ल्यूटीसी की मौजूदा अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट पर्सेंटेज 75 (%) है और वह शीर्ष पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 60 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंकाई टीम 53.33 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ तीसरे और भारत 52.08 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन
World Test Championship Points Table: How Pakistan Loss vs England Improve India Chances Of Reaching WTC Final
पाकिस्तान बनाम भारत, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मौजूदा समीकरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है। बाबर आजम एंड कंपनी इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट गंवा चुकी है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथे से छठे स्थान पर लुढ़क गई है।
विज्ञापन


इस सीरीज के शुरू होने से पहले पाकिस्तान के पास फाइनल में जगह बनाने का शानदार मौका था। तब टीम के पास पांच घरेलू टेस्ट मैच बचे थे, लेकिन इन पांच में से दो टेस्ट गंवाते ही अब पाकिस्तान की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। 
विज्ञापन

World Test Championship Points Table: How Pakistan Loss vs England Improve India Chances Of Reaching WTC Final
पाकिस्तान और भारत की टीमें - फोटो : सोशल मीडिया
अब पाकिस्तान को अगले तीनों टेस्ट जीतने के साथ-साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। पाकिस्तान की टीम अब अगर एक भी टेस्ट हारती है या ड्रॉ करवाती है तो वह डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी। इंग्लैंड के बाद एक और टेस्ट के बाद पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 42.42 है। टीम 2021-23 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीजन में पांचवां सीरीज खेल रही है। उसके 11 मैचों के बाद 56 अंक हैं। पाकिस्तान की टीम चार मैच जीती है, पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा। दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। अब पाकिस्तान को बांग्लादेश के अलावा ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका पर भी निर्भर रहना होगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा अंक तालिका
पोजिशन टीम पॉइंट
पर्सेंट(%)
पॉइंट्स
1 ऑस्ट्रेलिया 75 108
2 दक्षिण अफ्रीका 60 72
3 श्रीलंका 53.33 64
4 भारत 52.08 75
5 इंग्लैंड 44.44 112
6 पाकिस्तान 42.42 56
7 वेस्टइंडीज 40.91 54
8 न्यूजीलैंड 25.93 28
9 बांग्लादेश 13.33 16

डब्ल्यूटीसी की मौजूदा अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट पर्सेंटेज 75 (%) है और वह शीर्ष पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 60 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंकाई टीम 53.33 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ तीसरे और भारत 52.08 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ चौथे स्थान पर है। इंग्लैंड ने अपने सभी छह टेस्ट सीरीज खेल लिए हैं।

टीम 44.44 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ पांचवें स्थान पर रही। पाकिस्तान छठे और वेस्टइंडीज 40.91 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ सातवें स्थान पर है। न्यूजीलैंड 25.93 प्रतिशत के सात आठवें और बांग्लादेश 13.33 प्रतिशत के साथ नौवें स्थान पर है।


मौजूदा अंक तालिका (फोटो क्रेडिट-ICC)
विज्ञापन

पाकिस्तान चाहेगा कि टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ अपने दोनों टेस्ट मैच हार जाए। हालांकि, रोहित शर्मा (पहले टेस्ट), जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी के बावजूद ऐसा होना मुश्किल है। इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज के नतीजों के बाद अब भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स टेबल में अंतिम-दो में जगह बना सकती है।

भारत को अब कुल मिलाकर छह टेस्ट खेलने हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट के अलावा टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। अगर टीम इंडिया सभी छह मैच जीतने में कामयाब रहती है तो आसानी से फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।

Indian team wears black-armbands in memory of Vasu Paranjpe- The New Indian  Express

वहीं, टीम इंडिया अगर इनमें एक भी टेस्ट गंवाती है तो उसे ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के साथ अन्य सीरीज पर निर्भर रहना होगा। दक्षिण अफ्रीका फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। यह दोनों टीमें फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर है।

अगर ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहता है तो भारत के लिए राह और आसान हो जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के एक या दो टेस्ट जीतने पर टीम इंडिया की राह मुश्किल हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Reports: Rohit Sharma front-runner for Test captaincy, KL Rahul in hunt too

ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, दूसरे स्थान के लिए दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और भारत के बीच टक्कर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून 2023 में इंग्लैंड के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछला फाइनल 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला गया था। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को आठ विकेट से हराया था और टीम चैंपियन बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed