{"_id":"60bdadaa8ebc3e7a8c40d4ca","slug":"world-test-championship-2021-icc-clarifies-follow-on-rule-india-vs-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: फॉलोऑन नियम को लेकर आईसीसी ने जारी किया स्पष्टीकरण, 18 जून को फाइनल मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: फॉलोऑन नियम को लेकर आईसीसी ने जारी किया स्पष्टीकरण, 18 जून को फाइनल मुकाबला
Mon, 07 Jun 2021 10:54 AM IST
Tanuja Yadav
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:54 AM IST
सार
18 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला होने वाला है। इसके मद्देनजर आईसीसी ने फॉलोऑन नियम को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है।
विज्ञापन
टेस्ट चैंपियनशिप
- फोटो : twitter@ICC
विस्तार
18 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुरू होने वाला है और दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स की नजरें इसी टेस्ट चैंपियनशिप पर टिकी हुई हैं। भारत और न्यूजीलैंड इस चैंपियनशिप को जीतकर दुनिया में अपने डंका बजाने के लिए तैयार हैं। इस बड़े मैच के लिए दोनों ही टीमें इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
मैच को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने स्पष्ट कर दिया है कि पहले दिन का खेल बारिश के चलते खराब होने पर फॉलोऑन के नियम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। आईसीसी ने यह स्पष्टीकरण भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल में रिजर्व डे को ध्यान में रखकर दिया है।
विज्ञापन
आईसीसी के इस नियम के अनुसार, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 200 रन की बढ़त मिलने के बाद सामने वाली टीम को फिर से बल्लेबाजी के लिए बुलाया जा सकता है। अगर मैच में दिनों की संख्या कम होती है तो उसके अनुसार बढ़त के रनों की संख्या भी कम हो जाती है।
विज्ञापन
इसके अलावा नियम के मुताबिक, तीन या चार दिन के मैच में 150 रन, दो दिन के मैच में 100 रन और एक दिन के मैच में 75 की बढ़त फॉलोऑन के लिए मान्य होती है। बता दें कि आईसीसी ने इससे पहले फाइनल को लेकर प्लेइंग कंडीशंस जारी की थी। इसमें जानकारी दी गई थी कि रिजर्व डे का इस्तेमाल करना है या नहीं, इसका अंतिम फैसला पांचवें दिन आखिरी घंटे का खेल शुरू होने पर किया जाएगा।
इसके अलावा आईसीसी की ओर से कई बदलाव किए गए हैं। इसमें टीवी अंपायर की ओर से रियल टाइम में शॉर्ट रन की जांच करना शामिल है। इसके अलावा फील्डिंग करने वाली टीम का कप्तान और बर्खास्त बल्लेबाज भी अंपायर की पुष्टि कर सकता है कि क्या एलबीडब्ल्यू के लिए खिलाड़ी के रेफरल लेने के फैसले से पहले गेंद को खेलने का वास्तविक प्रयास किया गया है।