फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World's Most Admired: Cristiano Ronaldo, Lionel Messi and Sachin Tendulkar among top 3 sportspersons; Tendulkar ahead of Dhoni and Virat Kohli

World's Most Admired: रोनाल्डो और मेसी के बाद तेंदुलकर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी, विराट और धोनी को पीछे छोड़ा

Thu, 16 Dec 2021 08:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Dec 2021 08:52 PM IST
सार

World's Most Admired: सचिन को दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पुरुषों की लिस्ट में 12वां स्थान मिला है, जबकि खिलाड़ियों में वह तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, रोनाल्डो ओवरऑल लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
World's Most Admired: Cristiano Ronaldo, Lionel Messi and Sachin Tendulkar among top 3 sportspersons; Tendulkar ahead of Dhoni and Virat Kohli
सचिन तेंदुलकर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर मैनचेस्टर यूनाइटेड और पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी हैं।
विज्ञापन


ओवरऑल लिस्ट में 12वें स्थान पर सचिन
सचिन को दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पुरुषों की लिस्ट में 12वां स्थान मिला है, जबकि खिलाड़ियों में वह तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, रोनाल्डो ओवरऑल लिस्ट में चौथे और मेसी इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। यह सर्वे एक इंटरनेट आधारित बाजार अनुसंधान और डेटा विश्लेषण फर्म यूगव (YouGov) ने किया था। इस साल के सर्वे में 38 देशों और प्रदेशों के 42 हजार लोग शामिल थे। 
विज्ञापन


बराक ओबामा पहले स्थान पर काबिज
पुरुषों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन से भी आगे हैं। वहीं, तेंदुलकर ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। यूएसए के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पुरुषों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर बिल गेट्स और तीसरे स्थान पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमिताभ से लिस्ट में ऊपर हैं शाहरुख
शाहरुख खान (14वें) को अमिताभ बच्चन (15वें) से ऊपर जगह मिली है। विराट कोहली 18वें नंबर पर हैं। खिलाड़ियों कि लिस्ट में कोहली चौथे नंबर पर हैं। महिलाओं में बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा पहले, हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली दूसरे और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय तीसरे स्थान पर हैं। 

लिस्ट में प्रियंका और ऐश्वर्या भी शामिल
भारतीय महिलाओं में इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन और सुधा मुर्ती शामिल हैं। प्रियंका 10वें स्थान पर, ऐश्वर्या 13वें और सुधा 14वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न को 20वां स्थान मिला।


तेंदुलकर ने खेल के क्षेत्र में काफी काम किया
तेंदुलकर पिछले 10 साल से ज्यादा समय से यूनिसेफ (UNICEF) से जुड़े रहे हैं। साथ ही उन्हें 2013 में दक्षिण एशियाई राजदूत बनाया गया था। पिछले कुछ सालों में तेंदुलकर ने स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में कई राज्यों में काफी काम किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed