World Cup: 50वां शतक लगाने के बाद 'क्रिकेट के भगवान' के आगे नतमस्तक हुए किंग कोहली, VIDEO में देखें जश्न के पल
सचिन से स्टैंडिंग ओवेशन पाकर विराट और भावुक हो गए। वहीं, डेविड बेकहम और पूरे स्टेडियम ने विराट को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। वहीं, पत्नी अनुष्का शर्मा ने खुशी के मारे उन्हें फ्लाइंग किस दिया।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर ने उस दौर को भी याद किया जब विराट कोहली पहली बार भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बने थे। उन्होंने कहा- बाकी खिलाड़ियों ने उनके साथ प्रैंक (मजाक) किया और कहा कि आप इनके (सचिन तेंदुलकर के) पैर छुओ। इससे आपका करियर अच्छा होगा। इस पर मैं बहुत हंस रहा था। आज उनका करियर जिस मुकाम पर है उसे देखकर हम सभी को उन पर गर्व है।
वहीं, बेकहम ने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि वह पहली बार भारत आए हैं और उनके लिए इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा- ये दिवाली का मौका है और विराट कोहली जैसा खेले वो अविश्वसनीय था। मैं पहली बार भारत आया हूं और सही समय पर आया हूं। बेकहम सचिन तेंदुलकर के साथ बैठकर मैच देख रहे थे। दोनों ही यूनिसेफ के ब्रांड एंबेसडर हैं।
विराट के शतक पर अनुष्का बेहद खुश दिखीं। उन्होंने विराट को फ्लाइंग किस दिया। इसकी तस्वीर भी वायरल हो रही है। अनुष्का मैच के दौरान काफी नर्वस दिखी थीं। जब विराट 90 और 100 के बीच में थे तो अनुष्का को प्रार्थना करते भी देखा गया था। वहीं, शतक लगाने के बाद अनुष्का खुशी से झूम उठीं। कोहली ने 113 गेंद में 117 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। कोहली को साउदी ने कॉन्वे के हाथों कैच कराया।
Sachin Tendulkar hugged Virat Kohli and Congratulating him at Wankhede🥳🎉🎊
— MB PB AA Hollywood🎬🍸Cinema (@k_gudurpraveen) November 15, 2023
Scene Of The WC 😍 Two Goats 🐐#INDvsNZ #ViratKohli𓃵#ViratKohli𓃵 https://t.co/gX8MW5OQnO pic.twitter.com/wLMJQJgqtL