IND Inning
15/0 (1 ov)
Target: 172
Sanju Samson 1(1)*
Abhishek Sharma 14 (5)
IND need 157 runs in 19.0 remaining overs
{"_id":"9fc3ea23fcf1f553953549e86793f19c","slug":"world-cup-melbourne-to-host-final-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और वर्ल्ड चैंपियन देगा ऑस्ट्रेलिया का यह मैदान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक और वर्ल्ड चैंपियन देगा ऑस्ट्रेलिया का यह मैदान
मेलबर्न
Updated Wed, 31 Jul 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
23 साल पहले इमरान खान की अगुवाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के जिस मैदान पर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था उसी मैदान पर क्रिकेट जगत को 2015 में एक नया वर्ल्ड चैंपियन मिलेगा।
विज्ञापन
भारत इस समय वर्ल्ड चैंपियन है और 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में अपना खिताब बचाने उतरेगा। टीम इंडिया ने 2011 में श्रीलंका को हरा कर 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता था।
विज्ञापन
मंगलवार को मेलबर्न घोषित किए गए 2015 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम में प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) को खिताबी जंग की मेजबानी दी गई है। 1992 का फाइनल मैच मेलबर्न में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया था जहां पाक ने पहली बार खिताब जीता था।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप-2015: भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
जबकि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले सिडनी और ऑकलैंड में ही खेले जाएंगे। 2015 से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में 1992 में खेला गया था।
आयोजकों के बीच इस बात को लेकर खासी बहस रही कि सिडनी ओलंपिक ग्राउंड या एडिलेड ओवल में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल मैच खेले जाएं। लेकिन लंबी बहस के बाद 1992 वाले फॉर्मूले पर सहमति बनी।
पिछले साल भूंकप का सामना कर चुके न्यूजीलैंड के शहर क्राइस्टचर्च टूर्नामेंट के पहले मैच की मेजबानी करेगा। पहला मैच मेजबान न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
44 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट के 49 मैच 12 शहरों में खेले जाएंगे।
भारत ग्रुप-ए में है जिसमें पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, जिम्बाव्वे, आयरलैंड और एक क्वालीफायर टीम शामिल है।
वर्ल्ड कप में भारत का कार्यक्रम
15 फरवरी बनाम पाकिस्तान, एडिलेड
22 फरवरी बनाम दक्षिण अफ्रीका, मेलबर्न
28 फरवरी बनाम क्वालीफायर टीम, पर्थ
6 मार्च बनाम वेस्ट इंडीज, पर्थ
10 मार्च बनाम आयरलैंड, हैमिल्टन
14 मार्च बनाम जिम्बाब्वे, ऑकलैंड
पहला सेमीफाइनलः 24 मार्च, ऑकलैंड
दूसरा सेमीफाइनलः 26 मार्च, सिडनी
फाइनलः 29 मार्च, मेलबर्न