फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup HCA says back-to-back games not ideal BCCI may have to change cwc 2023 schedule again

World Cup schedule: हैदराबाद से बीसीसीआई के लिए आई बुरी खबर! विश्व कप शेड्यूल में फिर करना पड़ सकता है बदलाव

Sun, 20 Aug 2023 12:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 20 Aug 2023 12:52 PM IST
सार

जून में बहुत विलंब से शेड्यूल की घोषणा के बाद बीसीसीआई और आईसीसी ने इस महीने की शुरुआत में नौ मैचों को पुनर्निर्धारित किया था। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बड़ा मुकाबला भी शामिल था।

विज्ञापन
World Cup HCA says back-to-back games not ideal BCCI may have to change cwc 2023 schedule again
बीसीसीआई सचिव जय शाह और विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उसने हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों के कहने पर विश्व कप के शेड्यूल में बदलाव किया था। अब हैदराबाद से बोर्ड के लिए बुरी खबर आई है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि दो दिनों में दो विश्व कप मैचों की मेजबानी करना संगठनात्मक और सुरक्षा कारणों से आदर्श नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक दिन की राहत दी जाएगी। उनके बयान के बाद यह लगने लगा है कि वनडे विश्व कप के शेड्यूल में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


जून में बहुत विलंब से शेड्यूल की घोषणा के बाद बीसीसीआई और आईसीसी ने इस महीने की शुरुआत में नौ मैचों को पुनर्निर्धारित किया था। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बड़ा मुकाबला भी शामिल था। 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को एक दिन पहले कराने का फैसला किया गया। वहीं, हैदराबाद में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच उसी महीने 12 तारीख को होने वाले मैच को 10 तारीख को कराने का निर्णय लिया गया। हैदराबाद में पहले से ही नौ अक्तूबर को न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड मैच निर्धारित था।
विज्ञापन

World Cup HCA says back-to-back games not ideal BCCI may have to change cwc 2023 schedule again
वनडे विश्व कप का नया शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
एचसीए के अधिकारी ने क्या-क्या कहा?
अब हैदराबाद पुलिस द्वारा लगातार दो मैचों के लिए सुरक्षा प्रदान करने पर आपत्ति व्यक्त करने के बाद एक और बदलाव की संभावना है। एचसीए के अधिकारी ने कहा, ''मैं यह नहीं कह सकता कि इसे निश्चित रूप से बदला जाएगा, लेकिन लगातार दो मैच आदर्श नहीं हैं। मेरा मतलब है कि अगर बीसीसीआई पुनर्विचार करे तो यह अच्छा होगा। हमें सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम करना होगा।''

अधिकारी ने आगे कहा, ''कोई भी दो विश्व कप मैचों के बीच में एक दिन का अंतर चाहेगा। हम अभी भी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बातचीत कर रहे हैं कि यह संभव है या नहीं। साथ ही हम बीसीसीआई को भी लूप में रख रहे हैं। बीसीसीआई को पूरी तरह से पता है कि हम क्या करने की कोशिश कर रहे हैं।'' एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए हैदराबाद पुलिस 2000-2500 कर्मियों को तैनात करती है। अधिकारी ने कहा, "पुलिसकर्मियों की तैनाती मैच और कितने लोग आते हैं, इस पर भी निर्भर करती है। पुलिस आकलन करती है और उसी के अनुसार तैनाती करती है।"

World Cup HCA says back-to-back games not ideal BCCI may have to change cwc 2023 schedule again
रिजवान और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
हैदराबाद में पाकिस्तान के कई मैच
इन दो मैचों में से एक में पाकिस्तान की टीम खेलेगी। इसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ाए जाने की उम्मीद है। पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2016 के बाद पहली बार भारत में खेलेगा। उसे हैदराबाद में लंबे समय तक रुकना होगा। उसे यहां दो अभ्यास मैच भी खेलने हैं। उसके बाद छह अक्तूबर को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उसे नीदरलैंड के खिलाफ उतरना है और फिर 10 अक्तूबर को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed