फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 Virendra Sehwag reacts on Fakhar Zaman batting

WC: 'प्रोटीन और जज्बे की कमी नहीं', फखर जमान की बल्लेबाजी को देख पाकिस्तानी चयनकर्ताओं पर भड़के सहवाग

Sun, 05 Nov 2023 04:42 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 05 Nov 2023 04:42 PM IST
सार

शनिवार चार नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में फखर ने 81 गेंदों में 126 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी को देखते हुए वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें टीम से बाहर रखने पर टिप्पणी कर दी।

विज्ञापन
World Cup 2023 Virendra Sehwag reacts on Fakhar Zaman batting
Virendra Sehwag, Fakhar Zaman - फोटो : Social Media

विस्तार

वर्ल्ड कप 2023 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 21 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान की इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल की दावेदारी मुश्किल में पड़ गई है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से फखर जमान और कप्तान बाबर आजम ने बारिश होने से पहले तक टीम के स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया था। हालांकि, बारिश की वजह से मुकाबला पूरी तरह से पाकिस्तान की तरफ चला गया। फखर जमान ने इस मैच में विस्फोटक शतकीय पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन पर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टिप्पणी की है। 
विज्ञापन


सहवाग ने की टिप्पणी 
फखर जमान को उनके खराब प्रदर्शन के कारण नीदरलैंड के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में ही बाहर कर दिया गया था। हालांकि, इमाम उल हक के फॉर्म से बाहर होने के बाद उन्हें फिर से टीम में शामिल कर लिया गया था। इसके बाद फखर ने बांग्लादेश के खिलाफ 81 रन बनाए और पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। शनिवार चार नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में फखर ने 81 गेंदों में 126 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी को देखते हुए वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें टीम से बाहर रखने पर टिप्पणी कर दी। सहवाग ने कहा, 'फखर जमान द्वारा क्या पारी थी। किसने उन्हें बेंच पर बैठाकर रखा था? भगवान ही जाने। प्रोटीन की भी कमी नहीं और जज्बे का भी।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'कभी कभी हम ज्यादा प्रोटीन ले लेते हैं और कार्बोहाइड्रेट नहीं ले पाते हैं। लेकिन बात यह है कि हम इसके बारे में बात करना नहीं चाहते हैं। अगर हम छक्का या चौका नहीं मारते हैं तो हमें वास्तव में इसका एहसास नहीं होता है। बात सिर्फ इतना है कि हम टीम के लिए क्या कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में फखर ने अकेले 18 छक्के लगा चुके हैं, जिसमें से 11 छक्के उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही लगाया था। वर्ल्ड कप 2023 में फखर ने अबतक तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक जड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed