{"_id":"6547884f2e9ceb6a380d46e8","slug":"world-cup-2023-shreevats-goswami-statement-on-mohammed-shami-performance-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"WC: 'आज वह जो भी है केवल अकरम की वजह से', शमी के साथी खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WC: 'आज वह जो भी है केवल अकरम की वजह से', शमी के साथी खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Sun, 05 Nov 2023 05:49 PM IST
श्वेता महतो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 05 Nov 2023 05:49 PM IST
सार
मीडिया से बात करते हुए श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज जो भी हैं वह केवल वसीम अकरम की वजह से हैं। उन्होंने कहा कि वसीम अकरम ने शमी पर बहुत काम किया है।
विज्ञापन
Mohammed Shami
- फोटो : Social Media
विस्तार
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 में दमदार गेंदबाजी कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अबतक उन्होंने 14 विकेट ले चुके हैं। वर्ल्ड कप के बीच ही शमी के एक साथी खिलाड़ी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। बंगाल के लिए रणजी क्रिकेट खेल चुके उनके साथी खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि आज शमी जो भी है वह केवल वसीम अकरम की देन है।
श्रीवत्स गोस्वामी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
मीडिया से बात करते हुए श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज जो भी हैं वह केवल वसीम अकरम की वजह से हैं। उन्होंने कहा, 'वसीम अकरम ने शमी पर बहुत काम किया है। शमी के पास कलाई की एक बहुत अच्छी पोजीशन थी लेकिन वसीम भाई ने उन्हें गेंद रिलीज करने की कला सिखाई। उस वक्त उन्हें (शमी) कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने के ज्यादा मौके तो नहीं मिल रहे थे लेकिन वह पूरे वक्त वसीम अकरम के आसपास होते थे। वो वसीम अकरम ही हैं, जिन्होंने शमी को बनाया है। निश्चित तौर पर शमी ने भी इसके लिए बहुत मेहनत की है।'
वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी टीम इंडिया की प्लेइंग-11 के लिए पहली पसंद नहीं थे, उन्हें इस टूर्नामेंट में भारत के छठे गेंदबाज के तौर पर शामिल किया गया था। पहले चार मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिला था। शार्दुल ठाकुर के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें जब मौका दिया गया तो उन्होंने अपने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में शमी ने पांच विकेट चटकाए। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ चार और फिर श्रीलंका के खिलाफ फिर से पांच विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी से सभी को चौंका दिया।