{"_id":"655881e44542f4272107c3e7","slug":"world-cup-2023-prize-money-winner-runners-up-updates-ind-vs-aus-final-2023-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Cup Prize Money: विजेता को मिलेंगे 33 करोड़ रुपये, उप-विजेता को इतने से करना होगा संतोष, देखें सूची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup Prize Money: विजेता को मिलेंगे 33 करोड़ रुपये, उप-विजेता को इतने से करना होगा संतोष, देखें सूची
Sun, 19 Nov 2023 06:36 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 19 Nov 2023 06:36 PM IST
सार
ICC World Cup 2023 Prize Money : भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारत में 46 दिन के इस बड़े आयोजन में 47 मैच हो चुके हैं। अब आखिरी और फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत दो बार अब तक चैंपियन बना है और ऑस्ट्रेलिया पांच बार खिताब जीतने में सफल हुआ है। टीम इंडिया की नजर 12 साल बाद विजेता बनने पर है। इस मैच को जीतने वाली टीम पर पैसों की बारिश होगी।
आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही प्राइज मनी की घोषणा कर दी थी। उसने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 83.29 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखा था। इसमें से विजेता बननी वाली टीम को 33.31 करोड़ रुपये (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। वहीं, फाइनल में हारनी वाली टीम को 16.65 करोड़ रुपये (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना होगा।

भारत बनाम विश्व कप 2023
- फोटो : अमर उजाला
सेमीफाइनल और ग्रुप दौर में हारने वाली टीमों को भी मिले रुपये
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 6.66 करोड़ रुपये (800,000 अमेरिकी डॉलर) मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ग्रुप दौर में बाहर होने वाली छह टीमों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड को भी पैसे मिले हैं। इन छह टीमों को 83.29 लाख रुपये (100,000 अमेरिकी डॉलर) मिले।
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 6.66 करोड़ रुपये (800,000 अमेरिकी डॉलर) मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ग्रुप दौर में बाहर होने वाली छह टीमों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड को भी पैसे मिले हैं। इन छह टीमों को 83.29 लाख रुपये (100,000 अमेरिकी डॉलर) मिले।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : अमर उजाला
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
बदला लेने पर टीम इंडिया की नजर
भारत की नजर 2003 में मिली हार का बदला लेने पर है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया था। अब उसकी नजर एक और बदले पर है। टीम इंडिया अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर 20 साल पहले फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।