{"_id":"6533bf90d1daf69a120f471c","slug":"world-cup-2023-ind-vs-nz-ravindra-jadeja-scored-more-runs-than-rohit-kohli-and-rahul-against-new-zealand-2023-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के बड़े सितारे फ्लॉप, रोहित-कोहली और राहुल से ज्यादा रन जडेजा ने बनाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के बड़े सितारे फ्लॉप, रोहित-कोहली और राहुल से ज्यादा रन जडेजा ने बनाए
Sat, 21 Oct 2023 05:39 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 21 Oct 2023 05:39 PM IST
सार
रोहित और कोहली का रिकॉर्ड भी इस टीम के खिलाफ विश्व कप में अच्छा नहीं है। सिर्फ इनदोनों का ही नहीं बल्कि केएल राहुल भी न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें विश्व कप के 21वें मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया की नजर न्यूजीलैंड से बदला लेने पर है। तब विराट कोहली की कप्तानी में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच साबित हुआ था। उस मुकाबले में न रोहित शर्मा का बल्ला चला था और न ही विराट कोहली का। इस बार दोनों कीवी टीम के खिलाफ रन बरसाना चाहेंगे।
कोहली, रोहित और राहुल मौजूदा विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। तीनों एक-एक शतक लगा चुके हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में दोनों की असली परीक्षा होगी। कीवी टीम की गेंदबाजी इस समय काफी मजबूत है। रोहित और कोहली का रिकॉर्ड भी इस टीम के खिलाफ विश्व कप में अच्छा नहीं है। सिर्फ इनदोनों का ही नहीं बल्कि केएल राहुल भी न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा के नाम 77 रन
मौजूदा टीम में शामिल छह खिलाड़ियों को ही न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में खेलने का अनुभव है। रोहित के अलावा कोहली, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ही उसके खिलाफ इस बड़े टूर्नामेंट खेले हैं। इनमें से हार्दिक चोट के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। रोहित, कोहली, जडेजा और बुमराह में सबसे ज्यादा रन जडेजा ने बनाए हैं। उनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टूर्नामेंट के एक मैच में 77 रन है।

भारत और न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 विश्व कप में फेल हुए थे दिग्गज
कोहली, रोहित और राहुल के नाम सिर्फ एक-एक रन ही है। पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था तब तीनों खिलाड़ी फेल हो गए थे। बुमराह के नाम एक भी रन नहीं है। ऐसे में पिछली बार की कमी को धर्मशाला में तीनों प्रमुख बल्लेबाज पूरा करना चाहेंगे।

सुनील गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
| खिलाड़ी | मैच | रन |
| सुनील गावस्कर | 4 | 172 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | 4 | 147 |
| कपिल देव | 4 | 130 |
| सचिन तेंदुलकर | 3 | 115 |
| अजय जडेजा | 2 | 89 |
जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजों में किसका कैसा प्रदर्शन?
न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज मनोज प्रभाकर हैं। उनके नाम तीन मैच में पांच विकेट हैं। जहीर खान ने 2003 में चार विकेट चटकाए थे। मौजूदा टीम में शामिल गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में एक-एक विकेट लिए हैं।