फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 ICC share a video on virat kohli birthday team members wishes

WC: विराट के 35वें जन्मदिन पर आईसीसी ने जारी किया वीडियो, कोच समेत कई साथी खिलाड़ियों ने दी बधाई

Sun, 05 Nov 2023 05:25 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 05 Nov 2023 05:25 PM IST
सार

विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर आईसीसी ने टीम इंडिया के सदस्यों का एक वीडिया शेयर किया है। इस वीडियो मं टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ समेत रविचंद्रन अश्विन, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या भी हैं। द्रविड़ ने कोहली को लीजेंड करार दिया है।

विज्ञापन
World Cup 2023 ICC share a video on virat kohli birthday team members wishes
Virat kohli - फोटो : Social Media

विस्तार

वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। कोलकाता के ईडेन गार्डेन में हो रहा यह मुकाबला विराट कोहली के लिए बेहद खास है। दरअसल, विराट आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर बंगाल क्रिकेट संघ ने खास इंतेजाम किया है। वहीं टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर के जन्मदिन के मौके पर आईसीसी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल द्रविड़ और विराट के साथी खिलाड़ियों ने उनके जन्मदिन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


आईसीसी ने जारी किया वीडियो 
विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर आईसीसी ने टीम इंडिया के सदस्यों का एक वीडिया शेयर किया है। इस वीडियो मं टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ समेत रविचंद्रन अश्विन, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या भी हैं। द्रविड़ ने इस वीडियो में कोहली को लीजेंड करार दिया है। उन्होंने कहा, 'वे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स के लीजेंड हैं. उन्होंने क्रिकेटर्स के लिए बेंच मार्क बदल दिया है।'
विज्ञापन


वहीं रवींद्र जडेजा ने कहा, 'कोहली ने भारतीय क्रिकेट का डीएनए बदल दिया है। उन्होंने बताया है कि एक बल्लेबाज को किस तरह से खेलना चाहिए।' वहीं टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा, 'विराट के अंदर क्रिकेट को लेकर भूख है। उनके पैशन का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।' उनके अलावा टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)

 

आईसीसी के अलावा बीसीसीआई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी विराट को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान और युवराज सिंह ने भी विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। विराट अपने जन्मदिन के मौके पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के वनडे में शतकीय रिकॉर्ड की बराबरी के करीब हैं। विराट ने अबतक वनडे फॉर्मेट में 48 शतक लगा चुके हैं, वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम 49 शतक दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed