{"_id":"654b29ee99a05c358d0beb54","slug":"world-cup-2023-aus-vs-afg-glenn-maxwell-double-century-wife-vini-raman-shares-story-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup: मैक्सवेल के दोहरे शतक के बाद पत्नी विनी ने शेयर की स्टोरी, विराट और डिविलियर्स ने भी की तारीफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: मैक्सवेल के दोहरे शतक के बाद पत्नी विनी ने शेयर की स्टोरी, विराट और डिविलियर्स ने भी की तारीफ
Wed, 08 Nov 2023 12:03 PM IST
श्वेता महतो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:03 PM IST
सार
ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक के बाद उनकी पत्नी विनी रमन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए मैदान की तस्वीर शेयर की। उन्होंने तस्वीर में इमोजी लगाई
विज्ञापन
World Cup 2023
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। यह मुकाबला दर्शकों के लिए काफी रोमांच भरा रहा। अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अफगानिस्तान के सामने संघर्ष करती दिखी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी ने मैच को ऑस्ट्रेलिया की तरफ मोड़ दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 292 रनों का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम 69 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी। ऑस्ट्रेलिया के 49 पर चार विकेट गिर चुके थे, तब मैक्सवेल ने पारी को संभाला, लेकिन कुछ ही देर में महज 91 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सात विकेट गिर गया। इस दौरान मैक्सवेल का साथ देने कप्तान पैट कमिंस मैदान पर आए। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की तरफ ले गए। इस दौरान मैक्सवेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक भी पूरा किया। मैक्सवेल की इस धमाकेदार पारी के दौरान उनकी पत्नी विनी रमन भी स्टेडियम में मौजूद थी। उन्होंने मैच के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है।
पत्नी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले मैक्सवेल तीसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल भी ऐसा कर चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से मैक्सवेल ने महज 120 गेंदों में 201 रनों की नाबाद पारी खेली। मैक्सवेल की इस पारी के बाद उनकी पत्नी विनी रमन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए मैदान की तस्वीर शेयर की। उन्होंने तस्वीर में इमोजी लगाई और लिखा, 'सारी भावनाएं 201*' ।
विज्ञापन
कोहली और डी विलियर्स ने भी दी प्रतिक्रिया
मैक्सवेल की विस्फोटक पारी पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैक्सवेल की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ऐसा केवल आप ही कर सकते हैं।' दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने भी इंस्टाग्राम पर मैक्सवेल की एक वीडियो शेयर की। यह वीडियो 10 अक्तूबर को रिकॉर्ड किया गया था, जहां दोनों खिलाड़ी वीडियो कॉल में बात करते दिखे। डिविलियर्स ने कैप्शन में लिखा, 'अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत रही। मैक्सवेल के प्रदर्शन ने हमें आश्चर्यचकित कर दिया। पूरे टीम को बधाई।'
ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर 202 रनों की साझेदारी बनाई। मैक्सवेल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया मैच जीतने के सात-साथ सेमीफाइनल में भी पहुंच चुकी है। अब उनका ग्रुप राउंड का आखिरी मैच बांग्लादेश के साथ 11 नवंबर को होगा।