{"_id":"5cf4d58bbdec220766496ea6","slug":"world-cup-2019-mashrafe-wants-respect-as-bangladesh-beat-south-africa-at-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: पहले ही मैच में बांग्लादेश ने चौंकाया, ऐसे जख्मी हुए खूंखार अफ्रीकी शेर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: पहले ही मैच में बांग्लादेश ने चौंकाया, ऐसे जख्मी हुए खूंखार अफ्रीकी शेर
Mon, 03 Jun 2019 01:38 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:38 PM IST
सार
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट फैंस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व कप 2019 के अपने पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया है। बांग्लादेश ने यहां दी ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को 21 रनों से हराकर टूर्नमेंट में विजयी शुरुआत की।
विज्ञापन
मुर्तजा ने मैच के बाद कहा, ‘टॉस हारने के बार पहले बल्लेबाजी करने से हम खुश थे। हां, कुछ संदेह था लेकिन हम जानते थे कि इस विकेट पर पहले भी बल्लेबाजी की जा चुकी है, इसलिए बल्लेबाजी कोई बुरा विकल्प नहीं है। मुशफिकुर हमेशा इसी तरह की पारी खेलते हैं। उनके अलावा शाकिब ने अच्छी बल्लेबाजी की। शुरू में सौम्य ने एक अच्छा प्लेटफॉर्म दिया और फिर बाद में महमुदूल्लाह और मोसद्यीक ने अच्छी समाप्ति की।’
विज्ञापन
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 330 रन का अपने वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बनाया और फिर दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 309 रनों पर रोक दिया। विजेता कप्तान ने कहा, ‘हमें पता था कि हमें सही क्षेत्र में गेंदबाजी करनी होगी और विकेट लेने के लिए गेंदबाजों को बदलते रहना होगा। अच्छी बात यह रही पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। बाद में स्पिनरों ने अच्छा साथ निभााया।’
विज्ञापन
मुर्तजा ने भारी संख्या में मैच देखने आए दर्शकों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘दर्शकों ने हमें काफी अच्छा सपोर्ट किया। यहां आए सभी बांग्लादेशी दर्शकों का शुक्रिया। उम्मीद है कि ये लोग अगले मैच में भी हमारा मनोबल बढ़ाने आएंगे। हमें उम्मीद है कि हम न्यू जीलैंड के खिलाफ भी अच्छा करेंगे।’