{"_id":"5d1640bb8ebc3e3ca568bddc","slug":"world-cup-2019-kris-srikkanth-asks-for-inclusion-of-rishabh-pant-as-no-4-batsman-in-indian-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चौथे नंबर पर विजय को नहीं इस खिलाड़ी को उतारा जाए'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'चौथे नंबर पर विजय को नहीं इस खिलाड़ी को उतारा जाए'
Fri, 28 Jun 2019 10:01 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णामचारी श्रीकांत ने ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर खिलाने की सलाह दी क्योंकि यह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड की परिस्थितियों से भली भांति वाफिक है। भारतीय टीम को रविवार को मेजबान इंग्लैंड से भिड़ना है।
विज्ञापन
रुड़की के मूल निवासी 21 साल के पंत को चोटिल शिखर धवन की जगह भारतीय विश्व कप टीम में शामिल किया गया है लेकिन वह अभी तक एक भी मैच में नहीं खेले हैं।
1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य श्रीकांत ने आईसीसी को लिखे अपने कॉलम में कहा कि अगर मैं टीम प्रबंधन में होता तो मुझे लगता है कि मैं पंत को चौथे नंबर पर उतारने के बारे में विचार करता। वे उन्हें यहां ले आए हैं, वह खेलने के लिए तैयार है और सबसे अहम बात यह है कि वह पहले भी इंग्लैंड में खेल चुके हैं इसलिए परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। श्रीकांत ने कहा कि मध्यक्रम में विजय शंकर और केदार जाधव अभी तक प्रभावित नहीं कर पाए हैं। मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि उन्हें थोड़े निखार की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'पिछली गर्मियों में इंग्लैंड में हुई टेस्ट सीरीज में पंत ने प्रभावित किया था और अब अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ है तो उन्हें उस टीम के खिलाफ शामिल करने का यह अच्छा समय है जिसके खिलाफ वह खेल चुके हैं।'
विज्ञापन