पूर्व आलराउंडर जेम्स फ्रेंकलिन का कहना है कि विश्व कप की छुपा रुस्तम रही न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर दमदार प्रदर्शन को तैयार है और ‘अंडरडॉग’ का ठप्पा उसके लिए अच्छा है।
2 of 4
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड की टीम सात बार सेमीफाइनल में पहुंची है। न्यूजीलैंड की ओर से 15 विश्व कप मैच खेल चुके फ्रेंकलिन ने कहा,‘न्यूजीलैंड अच्छी स्थिति में है। कोई भी हमारे बारे में अधिक बात नहीं कर रहा।
3 of 4
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
हम हमेशा से अंडरडॉग (प्रबल दावेदार नहीं) रहे हैं और यह हमारे अनुकूल है। हम विश्व में शीर्ष पर नहीं हैं, मुझे लगता है कि हाल के वर्षों में इंग्लैंड की टीम आगे रही है लेकिन इसके बावजूद हम निरंतर अच्छा क्रिकेट खेले हैं।’
4 of 4
न्यूजीलैंड
- फोटो : file photo
पिछले विश्व कप के बाद से न्यूजीलैंड ने अच्छा प्रदर्शन किया है और इस दौरान टीम आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर भी पहुंची। न्यूजीलैंड ने ब्रिटेन पहुंचने से पहले बांग्लादेश को घरेलू सरजमीं पर वनडे सीरीज में 3-0 से हराया। टीम ने प्रबल दावेदार भारत को पहले अभ्यास मैच में हराया, लेकिन दूसरे मैच में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ 91 रन से हार मिली।