{"_id":"5d0e54f48ebc3e3f4100b21a","slug":"world-cup-2019-indian-skipper-virat-kohli-argues-with-umpire-over-drs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंपायर से भिड़े विराट कोहली, आउट न देने पर की बहस फिर निकाली जमकर भड़ास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंपायर से भिड़े विराट कोहली, आउट न देने पर की बहस फिर निकाली जमकर भड़ास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अंपायर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भले ही टीम इंडिया ने शनिवार को विश्व कप 2019 में अफगानिस्तान को 15 रन से मात दी हो, लेकिन सांस सभी की थम गई थी। साउथैम्पटन में खेले गए इस कांटे के मुकाबले में हार-जीत का फैसला आखिरी ओवर में हुआ।
2 of 5
विराट कोहली और अंपायर की भिड़ंत
- फोटो : सोशल मीडिया
224 रन का बचाव करने उतरी टीम इंडिया के कप्तान मैदान पर कभी झुंझलाते तो कभी सिर खुजलाते नजर आए। अफगानी बल्लेबाजों ने अहम साझेदारियां कर जीत की उम्मीद बनाए रखी। इस दौरान एक बार विराट और अंपायर के बीच बहस भी देखने को मिला।
3 of 5
विराट कोहली और अंपायर की भिड़ंत
- फोटो : सोशल मीडिया
यह घटना अफगानिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर हुई। शमी की गेंद पर हजरतुल्लाह जजई के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई थी, लेकिन अंपायर अलीम डार ने अंगुली नहीं उठाई और अपील ठुकरा दी। काफी सोचने के बाद विराट कोहली ने डीआरएस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वह निर्णय
- फोटो : सोशल मीडिया
रीव्यू में सामने आया कि गेंद बिना बल्ले से लगे पैड्स पर लगी थी। इसके बाद जब गेंद कहां पिच हुई यह देखा गया तो सामने आया कि गेंद स्टंप्स की लाइन को छू रही थी और जरा सा बाहर थी। इस पर तीसरे अंपायर ने जजई को नॉट आउट करार दिया. इसके साथ ही भारत का रिव्यू का मौका भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
अंपायर के इस फैसले को देखकर विराट कोहली आपा खो बैठे। वे अंपायर के तर्कों से सहमत नहीं दिखे। साथ ही गेंद के जरा सा बाहर रहने का इशारा भी करते नजर आए। हालांकि उनकी आवाज तो रिकॉर्ड नहीं हुई, लेकिन गुस्से में काफी बड़बड़ाते दिखे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।