फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद धीमी पारी खेलकर दूसरी बार स्टम्प आउट हुए धोनी, फैंस बोले- अब रिटायर हो जाओ

Sat, 22 Jun 2019 09:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 22 Jun 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Fans slams Dhoni and ask him to Retire After Slow and Boring Knock Against Afghanistan
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विकेट के पीछे चीते सी फुर्ती रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद धीमी पारी खेलकर स्टम्प आउट हो गए। विपक्षियों को अपनी स्टम्पिंग से पवेलियन भेजने वाले धोनी की अब सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत हो रही है।

Fans slams Dhoni and ask him to Retire After Slow and Boring Knock Against Afghanistan
एमएस धोनी स्टम्पिंग - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, साउथैम्पटन में अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2019 के एक मुकाबले में माही 52 गेंदों में महज 28 रन ही बना पाए। 44.3 ओवर में टीम को जब उनकी जरूरत थी तब वह स्टम्प आउट होकर चलते बने। यह वन-डे इतिहास में दूसरा मौका था जब वह इस अंदाज में आउट हुए।

Fans slams Dhoni and ask him to Retire After Slow and Boring Knock Against Afghanistan
एमएस धोनी स्टम्पिंग - फोटो : सोशल मीडिया

अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में करीब 200 बल्लेबाजों को स्टम्पिंग करने वाले धोनी अपने करियर का 345वां मुकाबला खेल रहे थे। जैसे ही धोनी राशिद की गेंद पर क्रीज से बाहर निकले तो विकेटकीपर इकराम अली खिल ने उनकी गिल्लियां बिखरने में देर नहीं लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fans slams Dhoni and ask him to Retire After Slow and Boring Knock Against Afghanistan
एमएस धोनी स्टंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

52 गेंद पर 28 रन की पारी खेलने वाले धोनी ने इस पारी में तीन चौके शामिल हैं। इससे पहले भी धोनी विश्व कप में ही स्टम्प आउट हुए थे। धोनी को 20 मार्च, 2011 को चेन्नई में वेस्ट इंडीज के गेंदबाज देवेंद्र बीशू की गेंद पर विकेटकीपर डेवोन थॉमस ने स्टम्स आउट किया था। 

विज्ञापन
Fans slams Dhoni and ask him to Retire After Slow and Boring Knock Against Afghanistan
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुभवहीन अफगानी गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप नजर आई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में महज 224 रन ही बनाए। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली (67) और केदार जाधव (52) ही 50 रन का आंकड़ा पार कर पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed