फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: BCCI to check on Kohli-Rohit rift, split captaincy an option

विराट कोहली से छीनी जा सकती है टीम इंडिया की कप्तानी, रोहित शर्मा को मिलेगी नई जिम्मेदारी!

Mon, 15 Jul 2019 06:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 15 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: BCCI to check on Kohli-Rohit rift, split captaincy an option
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हारकर विश्व कप 2019 से बाहर होने वाली भारतीय टीम में अब बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट है। BCCI कुछ बड़े फैसले लेने को मजबूर है। बोर्ड के एक अधिकारी की माने तो भारतीय टीम में काफी बदलाव किए जा सकते हैं। खबर तो यह भी है कि विराट कोहली को कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है।  

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी के मुताबिक, विराट कोहली को हटाकर रोहित शर्मा को वन-डे और टी-20 का नियमित कप्तान बनाया जा सकता है। कोहली टेस्ट के कप्तान बने रह सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ये बदलाव इसलिए भी कर सकती है क्योंकि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 में भारत में ही वनडे विश्व कप खेला जाएगा। इन अहम टूर्नामेंट के मद्देनजर रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट की कप्तानी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद हो कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ही कप्तानी का मोर्चा संभालते हैं। बतौर कप्तान हिटमैन ने पिछले साल टीम इंडिया को एशिया कप दिलाया था। साथ-साथ मुंबई का यह खिलाड़ी आईपीएल में मुंबई इंडियंस को चार बार विजेता भी बना चुका है।

वैसे अगर बीसीसीआई दो कप्तानों की थ्योरी पर काम करती है तो यह कोई पहला मौका नहीं होगा जब टीम के दो कप्तान होंगे। इसके पहले भी जब अनिल कुंबले टेस्ट टीम के कप्तान थे तो एमएस धोनी शॉर्ट फॉर्मेट की कमान संभालते थे। माही के संन्यास लेने के बाद कोहली को टेस्ट की कमान सौंपी गई जबकि धोनी वनडे और टी-20 की कप्तानी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed