फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका से आज का मैच गंवा सकता है भारत, गवाही दे रहे हैं ये आंकड़े

Wed, 05 Jun 2019 05:01 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 05 Jun 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: India have poor records against South Africa in World Cup history
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social Media

आज भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से अपने वर्ल्ड कप 2019 अभियान की शुरुआत की। अपने दो शुरुआती मैच गंवाने के बाद अगर दक्षिण अफ्रीका भारत से अपना तीसरा मैच हार जाता है, तो वर्ल्ड कप में उसका सफर खतरे में पड़ जाएगा, वहीं टीम इंडिया को इस मैच का फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन वो दक्षिण अफ्रीका के हाथों विश्व कप में अपना पहला मुकाबला हार भी सकती है, यह हम नहीं बल्कि आंकड़ें कह रहे हैं। विश्व कप के इतिहास में द.अफ्रीका भारत पर हावी रहा है।

World Cup 2019: India have poor records against South Africa in World Cup history
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI

वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में अफ्रीकी टीम का दबदबा रहा है। 1992 से लेकर दोनों टीमों के बीच अब तक विश्व कप में 4 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें टीम इंडिया महज एक ही बार जीत हासिल कर पाई है, जबकि 3 मैचों में उसे हार मिली है।

World Cup 2019: India have poor records against South Africa in World Cup history
क्रिकेट (दक्षिण अफ्रीका) - फोटो : ESPN

दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप में अब तक 4 बार सेमीफाइनल खेला है और सभी मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 2015 के विश्व कप में भी दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने सेमीफइनल में हराकर बाहर कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: India have poor records against South Africa in World Cup history
विराट कोहली

आज देखना होगा कि 1,529 दिन बाद भारतीय टीम जब अपने तीसरे विश्व कप खिताब के लिए मैदान में चुनौती पेश करने जा रही है, तो उसका आगाज कैसा रहता है। साथ ही कुछ समय से खामोश विराट कोहली का बल्ला इस पहले मैच में क्या जलवा दिखाता है, टीम के बाकी खिलाड़ी किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन
World Cup 2019: India have poor records against South Africa in World Cup history
शिखर धवन

भारत को विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका से केवल एक बार ही जीत मिली है। भारत ने 2015 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। जिसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार शतक जड़ा था। उम्मीद है आज भी धवन का बल्ला द.अफ्रीका के खिलाफ जमकर रन उगलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed