Team India Returns: चैंपियन बनकर वापस लौटी टीम इंडिया; 11 बजे PM मोदी से मुलाकात, शाम को मुंबई में विजयी परेड
रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, कुछ बीसीसीआई अधिकारी और खिलाड़ियों का परिवार तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए थे। टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद से टीम वहीं अपने होटल में थी।
विस्तार
टी20 विश्वकप जीतने के बाद भारतीय टीम आखिरकार भारत पहुंच गई है। विश्वविजेता टीम के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था जिससे रोहित शर्मा की सेना और मीडियाकर्मी स्वदेश लौटें। एयर इंडिया की फ्लाइट AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) आज सुबह भारत पहुंची। गौरतलब है कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, कुछ बीसीसीआई अधिकारी और खिलाड़ियों का परिवार तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए थे। टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद से टीम वहीं अपने होटल में थी।
फाइनल मुकाबला जीतने के बाद नियमित विमान से भारतीय टीम को वापस भारत रवाना होना था लेकिन बारबाडोस में चक्रवाती तूफ़ान की वजह से कर्फ्यू के हालात थे। सभी उड़ाने रद्द थी और खिलाडी व् स्टाफ अपने होटलों में फंसे हुए थे। जिसके बाद सरकार की तरफ से विशेष विमान बारबाडोस के लिए रवाना किया गया था।
फैंस का लगा दिल्ली एयरपोर्ट पर जमावड़ा
भारतीय टीम के स्वागत के लिए फैंस का जमावड़ा दिल्ली हवाईअड्डे के बाहर देखने को मिला। भारी संख्या में लोग रोहित शर्मा की सेना के स्वागत के लिए पहुंचे। 17 सालों का उनका इंतजार आज खत्म हो गया। भारत ने इससे पहले 2007 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।
#WATCH | Delhi: A supporter of the Men's Indian Cricket Team, Shubham says "I have drawn these two sketches of Virat Kohli and Rohit Sharma. I came here at the airport around 4:30 AM just to have a glimpse of Team India with the trophy. We are all really happy..."
— ANI (@ANI) July 4, 2024
Team India has… pic.twitter.com/VkYIVjnnW0
सुबह 11 बजे पीएम से मुलाकात करेगी भारतीय टीम
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के मुताबिक, भारतीय टीम सुह छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी स्पेशल विमान से मुंबई के लिए रवाना होगी। यहां उनके सम्मान में विजय परेड का आयोजन होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम को बीसीसीआई की तरफ से घोषित 125 करोड़ की इनामी राशि भी दी जाएगी।
#WATCH | Delhi: On the return of the Indian Cricket Team from Barbados after winning the T20 World Cup, BCCI Vice-President Rajeev Shukla says, "A special Air India flight was sent by the BCCI to bring the Indian Team back. In addition, stranded media persons are also being… pic.twitter.com/6XLslEmNj0
— ANI (@ANI) July 3, 2024
यहां देखें शेड्यूल....
- सुबह 6 बजे भारतीय टीम दिल्ली पहुंचेगी।
- सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेगी।
- स्पेशल विमान से मुंबई के लिए रवाना होगी।
- शाम 5:00 बजे से नरीमन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड का आयोजन होगा।
जय शाह ने की पुष्टि
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है कि चार जुलाई को शाम पांच बजे मुंबई में भारतीय टीम जोरदार स्वागत है। उनके लिए विजय परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत मरीन ड्राइव से होगी और वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि फाइनल मुकाबला जीतने के बाद जिस तरह रोहित ने शाह से विश्व कप ट्रॉफी ली थी, उसे दोहराया जाएगा। इस बात की जानकारी भी शाह ने दी।
🏆🇮🇳 Join us for the Victory Parade honouring Team India's World Cup win! Head to Marine Drive and Wankhede Stadium on July 4th from 5:00 pm onwards to celebrate with us! Save the date! #TeamIndia #Champions @BCCI @IPL pic.twitter.com/pxJoI8mRST
— Jay Shah (@JayShah) July 3, 2024
मुंबई में टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के विजयी परेड के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम
विजयी टीम नई दिल्ली से आने के बाद दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह के बाद एक खुली बस रोड शो में भाग लेगी। अधिकारी ने कहा कि विजय जुलूस शाम पांच से सात बजे के बीच नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों के इकट्ठा होने की उम्मीद है, इसलिए पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरत रही है। अधिकारी ने कहा कि नरीमन पॉइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है।