फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens World Cup: Mithali Raj wants to end her career with the World Cup trophy, hopes for better performance from the team india in New Zealand

मिताली की हसरत: विश्व कप ट्रॉफी के साथ विदा होना चाहती हैं मिताली राज, न्यूजीलैंड में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Tue, 01 Mar 2022 10:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रैंगियोरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रैंगियोरा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Mar 2022 10:09 PM IST
सार

मिताली न्यूजीलैंड में ही 2000 में खेले गए विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थी। इसके दो दशक से भी अधिक समय बाद वह इसी देश में अपनी टीम की कप्तानी कर रही हैं।

विज्ञापन
Womens World Cup: Mithali Raj wants to end her career with the World Cup trophy, hopes for better performance from the team india in New Zealand
मिताली राज - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी आईसीसी विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहीं मिताली राज का कहना है कि लंबे कॅरिअर में उन्होंने काफी कुछ हासिल किया पर विश्व कप ट्रॉफी जीतने का सपना अभी अधूरा है। आईसीसी महिला विश्व कप 4 मार्च से शुरू हो रहा है और भारतीय टीम को पहला मैच पाकिस्तान के साथ छह मार्च को खेलना है।  
विज्ञापन


मिताली न्यूजीलैंड में ही 2000 में खेले गए विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थी। इसके दो दशक से भी अधिक समय बाद वह इसी देश में अपनी टीम की कप्तानी कर रही हैं। इस बीच 2017 में ऐसा समय भी आया जब टीम इंडिया फाइनल में इंग्लैंड से हार गई थी। इसके अलावा वह 2005 में दूसरे स्थान पर रही टीम का भी हिस्सा थी। 
विज्ञापन


22 साल पहले शुरू हुआ विश्व कप का सफर 
मिताली ने आईसीसी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि मैंने विश्व कप 2000 से लेकर लंबी राह तय की है। वह विश्व कप भी न्यूजीलैंड में ही खेला गया था। टाइफॉयड होने के कारण मैं उस विश्व कप के मैचों में नहीं खेल पाई अब मैं फिर से यहां हूं। यह लंबी यात्रा रही है और मैं इसका सुखद अंत करना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हार गया था भारत
मिताली ने कहा कि मैं चाहती हूं कि हमारे सभी खिलाड़ी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करें। इससे भारत को यह प्रतिष्ठित कप हासिल करने में मदद मिलेगी। भारत पिछली शृंखला में न्यूजीलैंड से 1-4 से हार गया था लेकिन मिताली ने कहा कि उनकी टीम चार मार्च से तीन अप्रैल तक होने वाले विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। 


उन्होंने कहा कि विश्व कप से पहले हम जिन क्षेत्रों में सुधार करना चाहते थे उन पर हमने पिछली शृंखला और उससे पहले के मैचों पर ध्यान दिया। टीम अब लगातार 250 से अधिक का स्कोर बना रही है और विश्व कप में भी हम इसे बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। मिताली ने 225 वनडे मैचों में 7623 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed