{"_id":"63f0ff1692ba7823d8061485","slug":"womens-t20-world-cup-england-beat-india-by-11-runs-renuka-thakur-5-wicket-smriti-mandhana-52-runs-went-in-vain-2023-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ फिर हारी टीम इंडिया, रेणुका ठाकुर के पांच विकेट और मंधाना के 52 रन हुए बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ फिर हारी टीम इंडिया, रेणुका ठाकुर के पांच विकेट और मंधाना के 52 रन हुए बेकार
Sat, 18 Feb 2023 10:17 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट एलिजाबेथ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट एलिजाबेथ
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:17 PM IST
सार
टूर्नामेंट में भारतीय टीम जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। उसने अपने पहले मैच में पाकिस्तान और फिर दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की यह पहली हार है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप
- फोटो : ICC/Twitter
विस्तार
इंग्लैंड ने भारत को महिला टी20 विश्व कप में 11 रन से हरा दिया है। ग्रुप बी में शनिवार (18 फरवरी) को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन ही बना सकी। टीम इंडिया का अगला मुकाबला ग्रुप में अब आयरलैंड से होगा। यह मैच सोमवार 20 फरवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में भारतीय टीम जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। उसने अपने पहले मैच में पाकिस्तान और फिर दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की यह पहली हार है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर के पांच विकेट और ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना के 52 रन टीम इंडिया के काम नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : BCCI Women/Twitter
महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ नहीं जीते
| साल | नतीजा |
| 2009 | इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया |
| 2012 | इंग्लैंड ने नौ विकेट से हराया |
| 2014 | इंग्लैंड ने पांच विकेट से हराया |
| 2016 | इंग्लैंड ने दो विकेट से हराया |
| 2018 | इंग्लैंड ने आठ विकेट से हराया |
| 2020 | मैच रद्द |
| 2023 | इंग्लैंड 11 रन से जीता |
नताली स्कीवर बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
मैच में इंग्लैंड के लिए नताली स्कीवर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले उसने वेस्टइंडीज और आयरलैंड की टीम को हराया था। ग्रुप में इंग्लैंड की टीम अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 21 फरवरी को खेलेगी।

विकेट लेने के बाद रेणुका सिंह ठाकुर
- फोटो : BCCI Women/Twitter
एमी जोन्स ने खेली तूफानी पारी
इंग्लैंड के लिए नताली स्कीवर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने 27 गेंद पर 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। कप्तान हीथर नाइट ने 23 गेंद पर 28 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन आठ गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। डेनियल याट और कैथरीन स्कीवर खाता नहीं खोल पाईं। एलिस कैप्सी ने तीन रन बनाए। रेणुका के अलावा भारत के लिए शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

ऋचा घोष नहीं कर पाईं मैच का अंत
भारतीय टीम मैच में अंत तक बनी रही। टीम इंडिया को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 34 रन बनाने थे। ऋचा घोष एक तरफ से लगातार रन बना रहीं थीं। स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद उनके ऊपर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी। ऋचा ने 34 गेंद पर नाबाद 47 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला। मंधाना और ऋचा के अलावा भारत की खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिक सकी। जेमिमा रोड्रिग्ज 13, शेफाली वर्मा आठ, दीप्ति शर्मा सात, कप्तान हरमनप्रीत कौर चार और पूजा वस्त्राकर ने नाबाद दो रन बनाए।

अंक तालिका की स्थिति
अंक तालिका की बात करें तो इंग्लैंड तीन मैचों में तीन जीत के साथ शीर्ष पर है। उसके छह अंक हैं। भारत तीन मैच में दो जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। उसके चार अंक हैं। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है। दोनों के दो-दो अंक हैं। आयरलैंड तीन में से तीनों मैच हार चुका है।