फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   womens t20 world cup 2024 final New Zealand vs South Africa preview see records of both teams

T20 WC: महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड का होगा द. अफ्रीका से सामना, दोनों को पहले खिताब की तलाश

Sun, 20 Oct 2024 09:04 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 20 Oct 2024 09:04 AM IST
सार

न्यूजीलैंड महिला टीम ने 2000 में वनडे विश्वकप जीता था लेकिन मौजूदा टीम का कोई भी सदस्य उस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा नहीं रहा।

विज्ञापन
womens t20 world cup 2024 final New Zealand vs South Africa preview see records of both teams
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप अपने चरम पर पहुंच चुका है। रविवार को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास विश्व चैंपियन बनने का सुनहरा अवसर है। दोनों ही टीमों को अब तक टी20 विश्व कप जीतने का गौरव नहीं मिला है। 
विज्ञापन

सोफी डिवाइन के नेतृत्व में अच्छा रहा कीवियों का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड महिला टीम ने 2000 में वनडे विश्वकप जीता था लेकिन मौजूदा टीम का कोई भी सदस्य उस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा नहीं रहा। महिला टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने लगातार दस मैच हारे थे लेकिन डिवाइन के नेतृत्व में इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
इस टीम में सूजी बेट्स जैसी बल्लेबाज और एमिलिया केर जैसी उपयोगी ऑलराउंडर मौजूद हैं। डिवाइन, सूजी बेट्स और लिया ताहूहू के लिए यह न्यूजीलैंड की जर्सी में अंतिम वैश्विक टूर्नामेंट माना जा रहा है। 35 साल की डिवाइन के खाते में सफेद गेंद के प्रारूप में सात हजार से ज्यादा रन हैं जबकि 37 साल की बेट्स दस हजार से ज्यादा रन बना रही हैं। 34 साल की ताहूहू वनडे में 112 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 93 विकेट ले चुकी हैं। न्यूजीलैंड की टीम खिताब जीतने के लिए कोई कसर नहीं रखेगी। न्यूजीलैंड की ओर से एमिलिया केर अब तक 12 विकेट ले चुकी हैं। उन्हें ईडन कारसन (08), रोजमैरी मायर (07) और अनुभवी ताहूहू से अच्छा सहयोग मिला है।
विज्ञापन

पिछले फाइनल का मलाल दूर करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीकी टीम
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम भी खिताब जीतने के लिए बेताब होगी। पिछली बार अपने घरेलू मैदानों में हुए टी 20 विश्व कप के फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों 19 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वे पिछली बार की कसक को दूर कर चैंपियन बनना चाहेगी। यह दक्षिण अफ्रीका की टीम है जिसने छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को लगातार आठवीं बार फाइनल में प्रवेश करने से रोका है। जबकि पहले मैच में मजबूत भारतीय टीम को हराने वाली न्यूजीलैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। 

ये अफ्रीकी खिलाड़ी भी नहीं हैं किसी से कम
दक्षिण अफ्रीका की दो बल्लेबाज लौरा वॉलवार्ट (190 रन) और तंजीम ब्रिटस (170 रन) अच्छी फॉर्म में चल रही हैं। उनके पास मलाबा जैसी अच्छी गेंदबाज हैं जिन्होंने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट पर 135 रन ही बनाने दिए थे और टीम ने दो ओवर शेष रहते जीत हासिल कर ली थी। मलाबा अभी तक दस विकेट ले चुकी हैं। शीर्ष क्रम पर जहां वॉलवार्ट और ब्रिट्स हैं वहीं एनाके बोश और मारिजाने कैप से भी टीम को बड़ी उम्मीदें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed