{"_id":"5c741ea9bdec2217fb332701","slug":"womens-t20-exhibition-match-can-be-placed-in-between-ipl-playoff","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में प्लेऑफ के दौरान हो सकता है महिला टी-20 प्रदर्शनी मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में प्लेऑफ के दौरान हो सकता है महिला टी-20 प्रदर्शनी मैच
Tue, 26 Feb 2019 08:16 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 26 Feb 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019
आईपीएल के दौरान होने वाले महिला टी-20 प्रदर्शनी मैचों का आयोजन प्लेऑफ के दौरान किया जा सकता है क्योंकि कार्यक्रम के अनुसार केवल यही समय खाली है।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पूर्व में कहा था कि मैचों का आयोजन शाम सात बजे से करवाया जा सकता है ताकि अधिक से अधिक लोगों का ध्यान खींच सकें।
बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'पिछले साल की तरह हमारे पास केवल प्लेऑफ के दौरान ही समय है, लेकिन काफी कुछ चुनाव की तिथियों पर निर्भर करता है।' पिछले साल सुपरनोवा और ट्रेलब्लेजर्स के बीच मैच दोपहर बाद दो बजे शुरू हुआ था।
विज्ञापन
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कम दर्शक पहुंचे थे। इस मैच में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, मेग लैनिंग, एलिस पैरी और सूजी बेट्स जैसी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
