फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens ODI Series: India A Clinch ODI Series Win Against Australia A, Yastika, Radha, and Tanuja Slams 50s

IND-A vs AUS-A: भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज जीती, यास्तिका-राधा और तनुजा ने जड़े अर्धशतक

Fri, 15 Aug 2025 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Aug 2025 02:35 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 265 रन बनाए। कप्तान एलिसा हीली ने 87 गेंद में 91 रन की पारी खेली। भारत ने सात विकेट 193 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद तनुजा ने शानदार पारी खेल, भारत को जीत तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Womens ODI Series: India A Clinch ODI Series Win Against Australia A, Yastika, Radha, and Tanuja Slams 50s
यास्तिका भाटिया - फोटो : ANI

विस्तार

यास्तिका भाटिया, राधा यादव और तनुजा कंवर के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को दो विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ए ने एक गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत-ए महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया-ए से टी20 सीरीज में मिली हार का बदला भी ले लिया। ऑस्ट्रेलिया-ए ने टी20 सीरीज में भारत ए को 3-0 से हराया था।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 265 रन बनाए। कप्तान एलिसा हीली ने 87 गेंद में 91 रन की पारी खेली। भारत ने सात विकेट 193 रन पर ही गंवा दिए थे। यास्तिका ने 71 गेंद में 66 और राधा ने 78 गेंद में 60 रन बनाए। इसके बाद स्पिन ऑलराउंडर तनुजा ने 57 गेंद में 50 रन की पारी खेलकर भारत को जीत तक पहुंचाया। उन्होंने आठवें विकेट के लिए प्रेमा रावत (नाबाद 32) के साथ 68 रन की साझेदारी की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनुजा के आउट होने के बाद प्रेमा और तितास साधू ने चुनौती का डटकर सामना किया। भारत ए को आखिरी ओवर में पांच रन चाहिए थे, जो इन दोनों ने बना डाले। भारत ए ने बुधवार को पहला वनडे तीन विकेट से जीता था। शेफाली वर्मा (4) और धारा गुज्जर (0) के जल्दी आउट होने के बाद यास्तिका ने भारत की पारी को संभाला। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाए और संयम तथा सूझबूझ के साथ खेलकर भारत को संकट से निकाला। वह 29वें ओवर में आउट हुई जब भारत का स्कोर पांच विकेट पर 151 रन था।
विज्ञापन

यास्तिका और राधा ने पांचवें विकेट के लिए 68 रन जोड़े। राधा 39वें ओवर में आउट हुई तब स्कोर सात विकेट पर 193 रन था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए हीली ने 91 रन की पारी में आठ चौके और तीन छक्के जड़े। उन्होंने रचेल ट्रेनामैन (24) के साथ दूसरे विकेट के लिये 58 रन की साझेदारी की। इसके बाद हालांकि उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed