फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women World T20: India vs England, First semi final, when where and how to watch live streaming

T-20 विश्व कप में भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल कल, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Wed, 04 Mar 2020 02:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 04 Mar 2020 02:37 PM IST
सार

  • भारत और इंग्लैंड के बीच महिला विश्व कप का पहला सेमीफाइनल
  • दूसरे अंतिम चार में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने
  • 08 मार्च को महिला दिवस पर खेला जाएगा वर्ल्ड कप का फाइनल

विज्ञापन
Women World T20: India vs England, First semi final, when where and how to watch live streaming
महिला टी-20 विश्व कप - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ग्रुप चरण में अजेय रहा भारत इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत दर्ज करके पहली बार आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा। भारत मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सर्वश्रेष्ठ टीम रहा है। भारत पिछले सात टूर्नामेंट में कभी फाइनल में नहीं पहुंचा, लेकिन इस बार शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम प्रबल दावेदारों में शामिल है।

विज्ञापन


कब होगा मैच

भारत ने अपने अभियान की शुरुआत चार बार के चैंपियन आस्ट्रेलिया पर जीत के साथ की और फिर बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को भी हराकर ग्रुप ए में चार मैचों में आठ अंक के साथ शीर्ष पर रहा। ऐसे में 5 मार्च यानी गुरुवार को होने वाले इस मैच से भारत को बड़ी उम्मीद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां होगा मैच

सिडनी के SCG में होने वाले इस मैच से पहले भारत अच्छी फॉर्म में है, लेकिन रिकॉर्ड इंग्लैंड के पक्ष है, जिसने महिला टी-20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक हुए पांचों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज में पिछले टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया था।

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मैच

भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने वाले इस मैच में शुरुआत से ही टीम इंडिया अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी।  भारत की मौजूदा टीम में शामिल सात खिलाड़ी 2018 में सेमीफाइनल मुकाबले में खेली थीं और अब वे इंग्लैंड से हिसाब चुकता करने को बेताब हैं।

किस चैनल पर होगा प्रसारण

2009, 2012, 2014 और 2016 के विश्व कप में टीम इंडिया को ग्रुप चरण में इस टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, ऐसे में भारतीय टीम हर उस परेशानी का हल खोजना चाहेगी जो उसे अपने पहले विश्व कप फाइनल में पहुंचने से रोकेगा। इस रोमांचक मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में होगा।

ऐसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

हॉटस्टार पर भी इस मैच के मजे लिए जा सकते हैं। इसके अलावा amarujala.com पर लाइव कमेंट्री, पल-पल की अपडेट और महिला विश्व कप से जुड़ी तमाम दिलचस्प कहानियां पढ़ने को मिलेंगी।

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, तानिया भाटिया, शिखा पांडेय, पूनम यादव, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, ऋचा घोष और पूजा वस्त्रकार। 

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, फ्रेया डेविस, सोफी एकलेस्टोन, जार्जिया एल्विस, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नताली स्किवर, आन्या श्रुबसोल, मैडी विलियर्स, फ्रेन विल्सन, लारेन विनफील्ड और डेनी वाट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed