फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   women world cup: india beat sri lanka in any circumstances

महिला विश्व कप: भारत को हर हाल में श्रीलंका को हराना होगा

Mon, 04 Feb 2013 02:31 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 04 Feb 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
women world cup: india beat sri lanka in any circumstances

आईसीसी महिला विश्व कप में इस समय ग्रुप आप डेथ बन चुके ग्रुप 'ए' में चारों टीमें बराबर अंकों पर हैं। अभी सभी टीमों के लिए मुकाबला खुला है। ऐसे में भारतीय महिला टीम जब मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ अंतिम छह में स्थान पक्का करना होगा।

विज्ञापन


ग्रुप 'ए' में इस समय सभी टीमें एक जीत और एक हार के साथ दो-दो अंकों के साथ बराबरी पर हैं। हालांकि नेट रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज पहले, भारत दूसरे, इंग्लैंड तीसरे और श्रीलंका चौथे स्थान पर है। मंगलवार को होने वाले मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली दो टीमें अगले दौर में जगह बना लेंगी लेकिन हारने वाली टीमों में से जिस टीम का नेट रन रेट ज्यादा होगा वहीं टीम अंतिम छह में पहुंच पाएगी इसी लिए टीमों को मैच मे रन रेट का खास ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन


भारत का ग्रुप 'ए' में आखिरी और निर्णायक मुकाबला श्रीलंका से होगा जबकि वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड से भिडे़गी। भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट में जबरदस्त शुरूआत की थी लेकिन अगले मैच में उसे गत चैंपियन इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर श्रीलंका ने पहले मैच में इंग्लैंड को मात दी थी लेकिन दूसरे मैच में उसे वेस्टइंडीज ने करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलामी जोड़ी पर दारोमदार
भारतीय टीम जब श्रीलंका के खिलाफ मैदान मे उतरेगी तो उसका लक्ष्य हर हाल में जीत दर्ज करना होगा। भारत की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ ओपनर तिरूष कामिनी ने शतक जड़ा था जबकि उनकी जोडीदार पूनम राउत ने भी 72 रन बनाए थे और टीम को जबरदस्त शुरूआत दी थी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टीम का शीर्ष क्रम विफल साबित हुआ। हरमनप्रीत कौर ने एकतरफ संघर्ष करते हुए नाबाद 107  रन की शानदार पारी खेली लेकिन वह टीम को दूसरी जीत नहीं दिला सकी। श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज के लिए भारत के शीर्षक्रम को अच्छी शुरूआत करनी होगी।

गेंदबाजी पर रहेगी नजर
इसके अलावा कप्तान मिताली राज अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। वह दोनों मैचों में सस्ते में आउट हो गई लेकिन श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो की जंग में उन्हें रन बनाने ही होंगे। गेंदबाजी विभाग में झूलन गोस्वामी और नागराजन निरंजना शानदार फार्म में हैं जिसे उन्हें श्रीलंका के खिलाफ भी बनाए रखना होगा।


यदि भारत यह मैच जीत जाता है तो वह सुपर सिक्स में स्थान पक्का कर लेगा अन्यथा उसका भाग्य रन रेट निश्चित करेगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में यदि हारने वाली टीम का रन रेट बेहतर रहा तो यह मुकाबला भारत के लिए अंतिम साबित हो सकता है इसलिए भारत को जीत के लिए पूरा जोर लगा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed