{"_id":"80b6b1b0-75d0-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"women-world-cup-final-australia-west-indies-clash-for-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व कपः ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज में खिताबी मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला विश्व कपः ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज में खिताबी मुकाबला
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 13 Feb 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में हो रहे आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। वेस्टइंडीज ने अपना सनसनीखेज प्रदर्शन जारी रखते हुए पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में आठ रन से हराकर आईसीसी महिला विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। दोनों टीमें अब 17 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी।
वेस्टइंडीज ने 47 ओवर में केवल 164 रन बनाए लेकिन उसकी गेंदबाजों ने सधा हुआ प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 48.2 ओवर में 156 रन पर लुढ़का दिया।
वेस्टइंडीज इस जीत के साथ आठ अंक लेकर सुपर सिक्स तालिका में चोटी पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया के टूर्नामेंट में पहली हार झेलने के बाद आठ अंक रहे लेकिन वह नेट रन रेट में वेस्टइंडीज से पिछड़कर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
कैरेबियाई टीम के फाइनल में पहुंचने के साथ ही इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे मैच के परिणाम का कोई महत्व नहीं रह गया। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में से अब चाहे जो कोई जीते दोनों टीमें तीसरे स्थान के प्लेआफ के लिए 15 फरवरी को खेलेंगी।
विज्ञापन