{"_id":"285de35e-6f80-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"women-world-cup-england-and-south-africa-enter-super-6s","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वर्ल्ड कपः सुपर-6 में पहुंची इंग्लैंड और द. अफ्रीका ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला वर्ल्ड कपः सुपर-6 में पहुंची इंग्लैंड और द. अफ्रीका
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Feb 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी महिला विश्व कप के सुपर-6 में द. अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें पहुंच गई हैं। इंग्लैंड ने अंतिम लीग मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर व द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को 126 रनों से हराकर सुपर-6 में अपनी जगह पक्की की है।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया
इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज का अंतिम लीग मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज की महिला टीम को 36.4 ओवर में मात्र 101 रन पर लुढकाने के बाद 35 ओवर में चार विकेट पर 103 रन बनाकर ग्रुप ए में लगातार दूसरी जीत हासिल की।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने अपने मैच में श्रीलंका से आखिरी गेंद पर सनसनीखेज पराजय झेलने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों मैचों में भारत और वेस्टइंडीज को पराजित किया। वेस्टइंडीज की तीन मैचों में यह दूसरी हार है और उसे सुपरसिक्स की अपनी उम्मीदों के लिए भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को इसी ग्रुप के दूसरे मैच के परिणाम का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने पाक को रौंदा
मारिजेन कैप (नाबाद 102) के शानदार शतक और अपनी गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को ग्रुप बी मैच में 126 रन के बडे अंतर से हराकर आईसीसी महिला विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर-6 में जगह बना ली। पाकिस्तानी टीम अपनी लगातार तीसरी हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
ग्रुप बी से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया पहले ही दो-दो मैच जीतकर पहले ही सुपर सिक्स में अपनी जगह पक्की कर चुके थे। अपनी शुरूआती दोनों मैच गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की टीमों के बीच इस मुकाबले से इस ग्रुप से सुपरसिक्स में जाने वाली तीसरी टीम का फैसला होना था और इसमें दक्षिण अफ्रीकी टीम बाजी मार ले गई।