पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में दिखेंगी महिलाएं अंपायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट इतिहास में पहली बार पुरुषों के खिताबी टूर्नामेंट में महिलाएं अंपायर भी शामिल की गई हैं। जी हां इस बार आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 31 प्लेइंग कंट्रोल टीम के सदस्यों में दो महिला अंपायर भी हैं। साथ ही दोनों को महिला टी-20 टूर्नामेंट भी शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड की कैथलीन क्रॉस आईसीसी में स्थान पाने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं। जबकि दूसरी अंपायर ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसेक हैं। ये दोनों महिलाएं थाइलैंड में हुए आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भी अंपायरिंग कर चुकी हैं।
कैथलीन 16 मार्च को चेन्नई में महिला टी-20 टूर्नामेंट में होने वाले पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के मैच में अंपायरिंग करके इतिहास रचेंगी। जबकि उसके ठीक दो दिन बाद क्लेयर 18 मार्च को मोहाली में होने वाले न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड के मैच में अंपायरिंग करेंगी।
टी-20 वर्ल्ड कप में मैदान के बाहर भारतीयों की होगी धूम
इस बार भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में आईसीसी अधिकारियों के पैनल में सबसे ज्यादा भारतीय अधिकारी हैं। कुल 31 सदस्यों में से 6 भारतीय हैं। इनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ भी शामिल हैं।
श्रीनाथ 8 मार्च को नागपुर में होने वाले जिम्बाब्वे और हांगकांग के बीच मैच में रेफरी होंगे। इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले भारतीय अधिकारियों में अनिल चौधरी, विनीत कुलकर्णी, सीके नंदन और चिट्टीथोडे शमशुद्दीन अंपायर होंगे। जबकि अन्य अधिकारियों और रेफरी में जवागल श्रीनाथ और रवि सुंदरम शामिल हैं।