महिला टी-20 विश्व कप 2018: भारत-आयरलैंड के बीच मुकाबला आज, कब-कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला टी-20 विश्व कप 2018 में गुरुवार को अब से कुछ ही देर में भारत-आयरलैंड की टीम आमने-सामने होंगी। भारतीय महिला टीम की अगुवाई धाकड़ बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर संभालेंगी तो आयरलैंड टीम की कमान लारा डेलानी के कंधों पर होगी।
महिला वर्ल्ड टी-20: टीम इंडिया की नजरें सेमीफाइनल पर, आयरलैंड से मुकाबला आज
जीत के रथ पर सवार भारतीय महिलाएं आयरिश टीम को हराकर इस बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी। न्यूजीलैंड को पहले मैच में फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को दूसरे मुकाबले में पटकते हुए टीम इंडिया के हौसला सांतवें आसमान पर हैं।
यह मैच कहां है?
भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 मैच प्रॉविडेंस स्टेडियम, गुयाना, साउथ अमेरिका में खेला जाएगा।
किस समय शुरू होगा मैच ?
किस चैनल में मैच का प्रसारण हो रहा है
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार में होगी। साथ ही स्टार स्पोर्ट्स 1/hd, डीडी नेशनल, डीडी स्पोर्ट्स में इसका सीधा प्रसारण होगा। https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
दोनों टीम इस प्रकार है
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तान्या भाटिया (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, दयालान हेमलता, मानसी जोशी, वेदा कृष्णमूर्ति, स्मृति मंधाना, अनुजा पाटिल, मिथाली राज, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, पूनम यादव।
आयरलैंड: लारा डेलानी (कप्तान), किम गार्थ, सेसेलिया जायस, शाउना कावानाग, एमी कीनली, गैबी लुइस, लारा मारिट्ज, कायरा मेटकाफ, लूसी ओरीली, क्लेस्टे राक, एमियर रिचर्डसन, क्लेयर शेलिंगटन, रेबेका स्टोकेल और मैरी वालड्रोन।