फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup Meg Lanning matched Ricky Ponting in most icc trophy by captain left MS Dhoni behind

Women's World Cup: मेग लेनिंग का कमाल, रिकी पोंटिंग की बराबरी की, महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे

Sun, 03 Apr 2022 05:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Apr 2022 05:34 PM IST
सार

रविवार (तीन अप्रैल) को क्राइस्टचर्च के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 71 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम सातवीं बार टूर्नामेंट को जीतने में सफल रही है। मेग लेनिंग अपनी कप्तानी में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में सफल हुई हैं।

विज्ञापन
Women's World Cup Meg Lanning matched Ricky Ponting in most icc trophy by captain left MS Dhoni behind
मेग लेनिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने महिला वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लिया है। रविवार (तीन अप्रैल) को क्राइस्टचर्च के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 71 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम सातवीं बार टूर्नामेंट को जीतने में सफल रही है। मेग लेनिंग अपनी कप्तानी में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में सफल हुई हैं। उनका आईसीसी टूर्नामेंट में यह चौथा खिताब है।
विज्ञापन


मेग लेनिंग सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पुरुष कप्तान रिकी पोंटिंग के बराबर पहुंच गई हैं। लेंनिंग के नाम एक वनडे वर्ल्ड कप के अलावा तीन टी20 वर्ल्ड हैं। उन्होंने 2014, 2018 और 2020 में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। रिकी पोंटिंग की बात करें तो उन्होंने दो वनडे वर्ल्ड कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी जीते थे। 
विज्ञापन


पोंटिंग जीत चुके हैं दो वर्ल्ड कप
पोंटिंग को पहली बार 2003 में सफलता मिली थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हराया था। इसके बाद 2006 में कंगारू टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 2007 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज में श्रीलंका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था। 2009 में पोंटिंग की टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने जीते हैं तीन अलग-अलग टूर्नामेंट
लेनिंग और पोंटिंग के बाद महेंद्र सिंह धोनी का नंबर आता है। धोनी ने तीन आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था। इसके बाद 2011 में 28 साल बाद भारत वनडे वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहा था। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब धोनी के हिस्से आया था।

Women's World Cup Meg Lanning matched Ricky Ponting in most icc trophy by captain left MS Dhoni behind
अलिसा हीली - फोटो : अमर उजाला
अलिसा हीली ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
अलिसा हीली ने 170 रन बनाए। वर्ल्ड कप फाइनल में हीली सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। गिलक्रिस्ट ने 2007 में श्रीलंका के खिलाफ 104 गेंद पर 149 रन ठोके थे। रिकी पोंटिंग ने 2003 में भारत के खिलाफ 121 गेंद पर नाबाद 140 और विवियन रिचर्ड्स ने इंग्लैंड के खिलाफ 1979 में नाबाद 138 रन बनाए थे। उन्होंने 157 गेंदों का सामना किया था।

अलिसा हीली के लिए यह टूर्नामेंट शानदार रहा है। उन्होंने सेमीफाइनल के बाद फाइनल में भी शतक जड़ दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में 107 गेंदों पर 129 रन बनाए थे। अब फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 138 गेंदों पर 170 रन ठोक दिए। इससे पहले हीली ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2020 के फाइनल में 39 गेंदों पर 75 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed