फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup 2022: Virat Kohli, Rohit Sharma, Pant, Prithvi Shaw cheer for Team India ahead of Highvoltage match against Pakistan| India vs Pakistan

Women's World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच छह मार्च को, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

Wed, 02 Mar 2022 08:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Mar 2022 08:31 PM IST
सार

भारतीय पुरुष टीम को पिछले साल पहली बार पाकिस्तान के हाथों टी-20 विश्व कप में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय महिला टीम के पास इसका बदला लेने का मौका होगा।

विज्ञापन
Women's World Cup 2022: Virat Kohli, Rohit Sharma, Pant, Prithvi Shaw cheer for Team India ahead of Highvoltage match against Pakistan| India vs Pakistan
महिला वनडे विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत चार मार्च से होने जा रही है। भारतीय महिला टीम छह मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, विकेटकीपर ऋषभ पंत और ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विज्ञापन

भारतीय पुरुष टीम को पिछले साल पहली बार पाकिस्तान के हाथों टी-20 विश्व कप में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय महिला टीम के पास इसका बदला लेने का मौका होगा। रोहित और विराट ने फैन्स से इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए स्टेडियम जाने और टीम इंडिया को चीयर करने की अपील की है। इस साल महिला वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। चार मार्च को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना वेस्टइंडीज से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ने इंस्टाग्राम पर लिखा- भारतीय महिला टीम को सपोर्ट करने का इससे बेहतर मौका नहीं मिल सकता, क्योंकि यह महिला विश्व कप है। आप सभी छह मार्च को सुबह साढ़े छह बजे का अलार्म लगाएं और भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाएं। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने भी स्टार स्पोर्ट्स के 'हमारा ब्लू बंधन' कैंपेन में हिस्सा लिया और एक वीडियो रील शेयर की।



पंत ने सोशल मीडिया पर लिखा- भारतीय महिला टीम एक मिशन पर है। आप सभी टीम इंडिया को चीयर करने में मेरा समर्थन करें। वहीं, पृथ्वी शॉ ने लिखा- आईसीसी महिला विश्व कप करीब है। मैं टीम इंडिया को समर्थन करने के लिए तैयार हूं। क्या आप भी तैयार हैं?




भारतीय महिला टीम को हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इस सीरीज का आखिरी मैच जीतने में कामयाब रही थी। हालांकि, इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वार्म अप मैच भी जीते। ऐसे में कप्तान मिताली राज को अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी और वह एक बार विश्व कप ट्रॉफी जरूर उठाना चाहेंगी। 2017 में इंग्लैंड में हुए पिछले विश्व कप में टीम इंडिया रनर अप रही थी। 

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा महिला विश्व कप
महिला विश्व कप 2022 में ग्रुप स्टेज के 28 मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जिसमें हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी। इसके बाद अधिक अंक वाली चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। एक मैच जीतने पर टीम को दो अंक मिलेंगे, जबकि मैच टाई या बेनतीजा रहने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच न्यूजीलैंड के छह शहरों ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, ड्यूनेडिन, हेमिल्टन, वेलिंग्टन और तौरंगा में खेले जाएंगे।

महिला विश्व कप में भारत को सात लीग मैच खेलने हैं

विश्व विजेता को मिलेंगे 10 करोड़ रुपये
इस बार विश्व विजेता टीम को करीब 10 करोड़ रुपये (1.32 मिलियन यूएस डॉलर) मिलेंगे, जो कि 2017 विश्व कप के दौरान चैंपियन टीम को मिली राशि से दोगुनी है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालीं आठ टीमों के बीच करीब 26 करोड़ रुपये की राशि बांटी जाएगी, जो कि पिछली बार से 11 करोड़ रुपये ज्यादा है। इस बार रनर अप टीम को भी 4.51 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed