फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup 2022: Pakistan Women vs Bangladesh Women 12th Match Live Cricket Score, Commentary Live Updates in Seddon Park, Hamilton

बांग्लादेश नौ रन से जीता: 155 पर एक विकेट होने के बावजूद 235 रन नहीं बना पाया पाकिस्तान, 70 रन बनाने में 8 विकेट गंवाए

Mon, 14 Mar 2022 10:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Mar 2022 10:28 AM IST
सार

एक वक्त पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में थी और 37.4 ओवर तक एक विकेट पर 155 रन बना लिए थे। इसके बाद बांग्लादेश ने मैच पलट दिया और अगले 70 रन बनाने में पाकिस्तान टीम ने आठ विकेट गंवा दिए।

विज्ञापन
Women's World Cup 2022: Pakistan Women vs Bangladesh Women 12th Match Live Cricket Score, Commentary Live Updates in Seddon Park, Hamilton
जीत के बाद बांग्लादेश की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप के 12वें मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को नौ रन से हरा दिया। पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 234 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 225 रन ही बना सकी। यह बांग्लादेश का पहला विश्व कप है और पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत इस टूर्नामेंट में उनकी पहली जीत है। जीत के बाद बांग्लादेश की खिलाड़ी खुशी से झूम उठीं।
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक वक्त पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में थी और 37.4 ओवर तक एक विकेट पर 155 रन बना लिए थे। इसके बाद बांग्लादेश ने मैच पलट दिया और अगले 70 रन बनाने में पाकिस्तान टीम ने आठ विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने शतक भी लगाया, लेकिन उनकी पारी बेकार गई।

यह महिला विश्व कप के पिछले चार संस्करणों को मिलाकर पाकिस्तान को मिली टूर्नामेंट की लगातार 18वीं हार है। इस विश्व कप में पाकिस्तान की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इस दौरान उन्हें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अब बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम ने हराया है।
शरमिन अख्तर अर्धशतक से चूकीं
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शमैम सुल्ताना और शरमिन अख्तर के बीच पहले विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी हुई। निदा डार ने इस साझेदारी को तोड़ा और उन्होंने सुल्ताना को पवेलियन भेजा। सुल्ताना 17 रन बना सकीं। इसके बाद 79 के स्कोर पर बांग्लादेशी टीम को दूसरा झटका लगा और शरमिन अर्धशतक से चूक गईं।

फरगाना और निगार के बीच 96 रन की साझेदारी
उन्हें ओमैम सोहेल ने पवेलियन भेजा। शरमिन 55 गेंदों पर छह चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुईं। 80 रन के अंदर दो विकेट गिरने के बाद फरगाना हक और कप्तान निगार सुल्ताना ने बांग्लादेश की पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। 


Image

कप्तान निगार 46 रन बनाकर आउट हुईं
कप्तान निगार 46 रन बनाकर आउट हुईं। इस बीच फरगाना ने अर्धशतक पूरा किया। वह टीम की ओर से 50 प्लस रन की पारी खेलने वालीं इकलौती खिलाड़ी रहीं। उनके अलावा रुमाना अहमद 16 रन, ऋतु मोनी 11 रन, फाहिमा खातून शून्य पर आउट हुईं। फरगाना को नशरा संधू ने आउट किया। 

फरगाना ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली
आउट होने से पहले फरगाना ने 115 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 71 रन बनाए। सलमा खातून 11 रन और नाहिदा अख्तर दो रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान की ओर से नशरा संधू ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, फातिमा सना, निदा डार और ओमैमा सोहेल को एक-एक विकेट मिला।

Image

पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही
235 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत शानदार रही। नाहिदा खान और सिदरा अमीन ने पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। नाहित 43 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सिदरा ने कप्तान बिस्माह मारूफ के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। 

कप्तान बिस्माह के आउट होने के बाद बिखरा पाकिस्तान
155 रन के कुल स्कोर पर बिस्माह 31 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद तो विकेट की झड़ी लग गई। पाकिस्तान की सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। बिस्माह के आउट होने के बाद ओमैमा सोहेल 10 रन, निदा डार, आलिया रियाज और फातिमा सना शून्य पर और सिदरा नवाज एक रन बनाकर आउट हुईं। डायना बेग ने आखिर में सिदरा अमीन के साथ 21 रन की साझेदारी की, लेकिन यह काफी नहीं था। 
आखिरी ओवर में 15 रन नहीं बना सकी पाकिस्तान टीम
डायना 12 रन बनाकर आउट हुईं। इस बीच सिदरा अमीन ने बेहतरीन शतक जड़ा और 140 गेंदों पर 104 रन बनाकर आउट हुईं। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, लेकिन टीम छह रन ही बना सकी। नशरा संधू नौ रन और गुलाम फातिमा पांच रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश की ओर से फाहिमा खातून ने तीन और रुमाना अहमद ने दो विकेट झटके। इसके अलावा जहांनारा आलम और सलमा खातून को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed