फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup 2022: Australia Women vs Pakistan Women 6th Match Live Cricket Score Commentary, scorecard live updates

PAK vs AUS Women's World Cup: बेकार गई बिस्माह और आलिया की पारी, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

Tue, 08 Mar 2022 12:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Mar 2022 12:42 PM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 190 रन बनाए हैं। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 34.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Women's World Cup 2022: Australia Women vs Pakistan Women 6th Match Live Cricket Score Commentary, scorecard live updates
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड में खेले जा रहे महिला वनडे विश्व कप का छठा मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 190 रन बनाए हैं। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 34.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से एलिसा हिली ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। 
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत एकबार फिर खराब रही। 44 रन तक पाक टीम ने चार विकेट गंवा दिए थे। नाहिदा खान नौ रन, सिदरी अमीन दो रन, ओमैमा सोहेल 12 रन और निदा डार पांच रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद कप्तान बिस्माह मारूफ ने आलिया रियाज के साथ मिलकर पाकिस्तान की पारी संभाली।
विज्ञापन

इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की और पाकिस्तान का स्कोर 140 के पार पहुंचाया। आलिया ने अर्धशतक भी लगाया और वो 109 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद फातिम सना 14 रन बना सकीं। बिस्माह ने डायना बेग के साथ मिलकर पाकिस्तान को 190 तक के स्कोर तक पहुंचाया। 

बिस्माह 122 गेंदों पर 78 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, डायना बेग ने चार गेंदों पर सात रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की एलेना किंग ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, शट, एलिस पेरी, अमैंडा वेलिंग्टन और निकोल कैरी को एक-एक विकेट मिला। 
191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत शानदार रही। एलिस हिली और रेचेल हेन्स ने 60 रन की ओपनिंग साझेदारी की। हेन्स 34 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद हिली ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। कप्तान मेघ लैनिंग  35 रन बना सकीं। वहीं हिली 79 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद एलिस पैरी (26*) और बेथ मूनी (23*) ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाई। हिली को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed